दिल्ली में लोहड़ी-मकर संक्रांति पर्व को लेकर सज गए बाजार, इन चीजों की लोग जमकर कर रहे खरीददारी
लोहड़ी मकर संक्रांति पर्व के साथ ही त्योहारों की शुरुआत हो जाती है, 13 को लोहड़ी और 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाया जाता है.

Published : January 10, 2026 at 4:08 PM IST
नई दिल्ली: देशभर में नए साल के बाद पहला त्योहार लोहड़ी और मकर संक्रांति आता है, जिसको लेकर लोगों में उत्साह भी देखा जाता है. लोहड़ी और मकर संक्रांति त्योहार के लिए बाजारों में रौनक देखी जा रही है. बाजार में गुड़, तिल, गजक, मूंगफली, रेवड़ी, मुड़ी और चुड़ा का लड्डू भी खूब बाजारों में देखने को मिल रहा है. बाजारों में अब लोग लोहड़ी और मकर संक्रांति के लिए खरीदारी करते दिखाई दे रहे हैं.
लोहड़ी और मकर संक्रांति के लिए बजार तैयार:
कालकाजी एक्सटेंशन इलाके में लोहड़ी-मकर संक्रांति के लिए तैयार बाजारों में दुकानदारों ने बताया कि पिछले साल के मुताबिक इस बार सभी चीजों के दाम में इजाफा हो गया है. जो गजक और तिलकुट पिछले साल 80 से 100 रुपये किलो था. इस बार 120 रुपए से लेकर 150 रुपये तक हो गया है.
उन्होंने बताया कि हमारे पास तिलकुट की अलग-अलग वैरायटी है जो 300 रुपये किलो तक उपलब्ध है. त्यौहारों को लेकर अब ग्राहक दुकानों पर आना शुरू हो चुका है. 11 और 12 जनवरी को बहुत भीड़ हो जाती है. हमें पूरा विश्वास है कि इस बार बाजार अच्छा होगा और मुनाफा भी अच्छा होगा.
लोहड़ी और मकर संक्रांति पर उमंग और उत्साह: ग्राहकों ने बताया कि साल की शुरुआत में ही लोहड़ी और मकर संक्रांति का त्योहार आता है, ऐसे में एक उमंग और उत्साह होता है. त्योहार मनाने के लिए हम लोग अभी से तिलकुट, गजक, तिल के लड्डू, मूंगफली की खरीदारी कर रहे हैं. पिछले साल से इस बार सब कुछ महंगा हो गया है, लेकिन हमारा त्योहार है इसलिए सभी चीजों की खरीदारी कर रहे हैं. क्योंकि त्योहार भी मनाना है. मार्केट में भाव-कम और ज्यादा तो होते रहता है.
बता दें कि लोहड़ी और मकर संक्रांति के साथ ही देशभर में त्योहारों की शुरुआत हो जाती है, जहां 13 जनवरी को पहले लोहड़ी मनाया जाता है तो वही 14 जनवरी को मकर संक्रांति के त्योहार मनाया जाता है. इसके बाद 23 जनवरी को सरस्वती पूजा भी इसी महीने में है. इसलिए देशभर में अब इन त्योहारों के लिए बाजारों में भी रौनक देखी जा रही है.
ये भी पढ़ें:
- मकर संक्रांति पर बन रहा दुर्लभ योग, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, जेब में होगा पैसा ही पैसा!
- मकर संक्रांति से पहले, आंध्र प्रदेश के कई बंदरगाहों के लिए IMD की चक्रवात की चेतावनी
- इस बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, जानिए क्यों हुआ तिथि में परिवर्तन
- सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं तिल और गुड, खुद भी खाएं और दूसरों को भी खिलाएं

