ETV Bharat / state

मर्दापाल मड़ई मेला में शामिल हुए वन मंत्री केदार कश्यप, कहा - ग्रामीण विकास योजनाओं पर सरकार का फोकस

मर्दापाल मड़ई मेला में शामिल हुए वन मंत्री केदार कश्यप, कहा - ग्रामीण विकास योजनाओं पर सरकार का फोकस

MADAI MELA
मर्दापाल मड़ई मेला (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 21, 2026 at 8:14 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कोंडागांव: बीजेपी विधायक और वन मंत्री केदार कश्यप आज मर्दापाल पहुंचे. वन मंत्री केदार कश्यप ने मर्दापाल में आयोजित पारंपरिक मड़ई मेले में शामिल हुए. इस दौरान वन मंत्री ने भंगाराम मंदिर में पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश मे खुशहाली की कामना की. मर्दापाल में हर साल मड़ई मेले के आयोजन किया जाता है. इस साल भी बड़ी संख्या में लोग मड़ई मेले में शामिल हो रहे हैं.

भंगाराम माता मावली माघ मड़ई मेला

मड़ई मेले के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री ने सभी ग्रामवासियों को भंगाराम माता मावली माघ मड़ई मेला की शुभकामनाएं दी. वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. मंत्री ने कहा कि आगे भी ग्रामीण अंचलों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा.

ग्रामीण विकास योजनाओं पर दिया जोर (ETV Bharat)

विकसित भारत 2047 पर चर्चा

वन मंत्री ने ये भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन के अनुरूप ग्रामीण विकास कार्यों को गति दी जा रही है. विकसित भारत जी राम जी योजना को और अधिक प्रभावी बनाते हुए अब हितग्राहियों को 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. एक सप्ताह के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा.

Mardapal Madai Mela
ग्रामीण विकास योजनाओं पर दिया जोर (ETV Bharat)
इस दौरान उन्होंने पंचायत विभाग के विकसित भारत जी राम जी योजना आधारित स्टॉल सहित उद्यानिकी, पशुधन, जल संसाधन, श्रम, वन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल को भी देखा. केदार कश्यप ने ग्रामीणों से अपील की कि वे विभागीय स्टॉल पर पहुंचकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लें और अधिक से अधिक लाभ उठाएं.
Mardapal Madai Mela
ग्रामीण विकास योजनाओं पर दिया जोर (ETV Bharat)

नुक्कड़ नाटक और ट्रैफिक जागरुकता अभियान का आयोजन

मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडिशनल एसपी कपिल चंद्रा ने बताया कि 2 दिवसीय मेला में दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग आते हैं. इस लिहाज से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम इस बार भी किए गए हैं. आयोजन के दौरान पुलिस विभाग द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत विशेष स्टॉल भी लगाया गया है, जहां लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जा रही है

SIR FINAL LIST : छत्तीसगढ़ में एसआईआर की फाइनल सूची जारी, 1.87 करोड़ वोटर्स रजिस्टर्ड, दावा आपत्ति के बाद 2.34 लाख बढ़े

धमतरी के कुरूद में राष्ट्रीय गौरव रथ का ऐतिहासिक स्वागत, मां मातंगी दिव्य धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

अबूझमाड़ के युवा अब तरक्की की राह पर, नक्सलगढ़ से बॉलीवुड तक का सफर, अब अपनी संस्कृति को पहुंचाएंगे देश दुनिया तक