ETV Bharat / state

हिमाचल में 1 मार्च से बदल गए ये नियम, आपकी जेब से किचन तक पर पड़ेगा सीधा असर!

1 मार्च 2026 से सिम, बैंक और गैस से जुड़े नियम बदल गए. इसका सीधा असर आपकी जेब पर होगा.

MARCH 1 RULE CHANGES 2026
1 मार्च से बदल रहे ये नियम (ETV Bharat GFX)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 6:15 PM IST

|

Updated : March 1, 2026 at 2:55 PM IST

6 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: रविवार 1 मार्च 2026 से सिम, बैंक और गैस से जुड़े नियम बदल गए हैं, इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है. डिजिटल संचार के अलावा रसोई गैस की कीमतें, बैंक अकाउंट, रेलवे टिकटिंग और डिजिटल पेमेंट सिस्टम में कई बदलाव हुए. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी कई नियम बदले हैं.

मैसेजिंग ऐप्स के लिए एक्टिव सिम कार्ड अनिवार्य

सरकार डिजिटल फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए सिम-बाइंडिंग व्यवस्था को सख्त किया है. इसके तहत WhatsApp, Telegram और Signal जैसे मैसेजिंग ऐप केवल एक्टिव सिम कार्ड से ही संचालित होंगे. अगर मोबाइल से सिम निकाल दिया गया या नंबर डिएक्टिवेट हो गया है तो इन ऐप्स का उपयोग प्रभावित हो सकता है. पिछले कुछ समय में सिम स्वैप और फर्जी रजीस्ट्रेशन के मामलों में बढ़ोतरी हुई है, इसे रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है. इसलिए अपना सिम एक्टिव रखें और KYC डिटेल्स समय-समय पर अपडेट कराते रहें.

रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी

दरअसल, हर महीने की तरह 1 मार्च को भी तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और डॉलर विनिमय दर के आधार पर नई दरें तय हुई हैं. तेल कंपनियों ने 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि 19 किलो के सिलेंडर के दाम 28 से 31 रुपये तक बढ़े हैं. नई कीमत तय होने के बाद घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल, ढाबा और छोटे व्यवसायियों पर कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बदलाव का सीधा असर पड़ने वाला है.

मिनिमम बैलेंस नियम में बदलाव

कुछ सरकारी बैंक अब मिनिमम बैलेंस की गणना पूरे महीने के औसत बैलेंस के आधार पर कर सकते हैं. पहले किसी एक दिन बैलेंस कम होने पर भी जुर्माना लगता था. अब ‘एवरेज मंथली बैलेंस’ (AMB) के आधार पर निर्णय हो सकता है, जिससे कंज्यूमर को राहत मिलने के आसार हैं. पूरे महीने खाते में एवरेंज बैंक बैलेंस बनाए रखने का प्रयास करें.

1 मार्च से हिमाचल में बदले ये नियम

हिमाचल प्रदेश में लाखों APL (Above Poverty Line) परिवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. महंगाई के इस दौर में जहां हर घर का बजट पहले ही डगमगाया हुआ है, वहीं रविवार, 1 मार्च से लोगों की रसोई का गणित बदल गया है. वह इसलिए कि मार्च महीने से APL परिवारों को मिलने वाले राशन के कोटे में बदलाव किया गया है. डिपुओं के माध्यम से APL श्रेणी के प्रत्येक परिवार को तय मात्रा में केवल 11 किलो आटा ही उपलब्ध कराया जाएगा. फरवरी में APL परिवारों को 13 किलो आटा दिया जा रहा है, वहीं इससे पहले APL परिवारों को 14 किलो आटा प्रति परिवार दिया जाता था. ऐसे में इस फैसले का सीधा असर लाखों परिवारों पर पड़ने वाला है.

APL परिवारों को इतने राशन का आवंटन

प्रदेश में लाखों APL परिवारों के लिए सरकार ने मार्च माह के सस्ते राशन का आवंटन कर दिया है. इसके तहत APL परिवारों के लिए सभी जिलों में 13,779 मीट्रिक टन गेहूं और 6375 मीट्रिक टन चावल का आवंटन किया गया. इसको लेकर डिपो धारकों को परमिट भी जारी किए जा चुके हैं. प्रदेश में APL परिवारों को डिपुओं के माध्यम से 12 रुपए किलो आटा और 13 रुपए किलो चावल प्रति परिवार दिया जाता है. हालांकि चावल की मात्रा में कोई बदलाव नहीं किया गया है. APL राशन कार्ड धारकों को पहले की ही तरह मार्च में भी 6 किलो चावल प्रति परिवार दिया जाएगा.

12,19,362 APL परिवार

हिमाचल में APL परिवारों की कुल 12,19,362 है. इसमें 11,58,522 परिवार APL श्रेणी के हैं, जिनकी राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों की 39,28,082 हैं. वहीं, प्रदेश में टैक्स पेयर राशन कार्ड धारकों की संख्या 60,840 है. जिनकी कुल सदस्यों की संख्या 2,20,258 है.

1 मार्च से ये भी बदलाव

हिमाचल में मार्च महीने में लाखों सामाजिक सुरक्षा लाभार्थियों को भी खुशखबरी मिलेगी. प्रदेश सरकार मार्च में सभी जरूरत मंद परिवारों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन जारी कर देगी. प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वालों की संख्या 8,03,045 है. ऐसे में मार्च महीने में त्रैमासिक पेंशन की किस्त जारी होने से लाखों परिवारों को बड़ी राहत मिलने वाली है. ये त्रैमासिक जनवरी से 31 मार्च तक की जारी की जाएगी.

सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर बड़ा फैसला

वहीं, हिमाचल सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है. प्रदेश में पात्र लाभार्थियों की पेंशन किसी भी परिस्थिति में बंद नहीं की जाएगी. सरकार ने स्पष्ट किया है कि बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगजनों और अन्य जरूरतमंद वर्गों को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन निरंतर जारी रहेगी और पात्रता रखने वाले हर व्यक्ति को इसका लाभ मिलता रहेगा. हाल ही में शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश जारी किए थे. ऐसे में प्रदेश में सामाजिक पेंशन पाने वालों के लिए e-kyc कराने की आखिरी तारीख अभी और बढ़ सकती है, जो 28 फरवरी को समाप्त हो रही है.

3 मार्च से HPBOSE एग्जाम

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की वार्षिक परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू हो रही हैं. 3 मार्च को 10वीं कक्षा का पहला और 5 मार्च को 12वीं कक्षा का दूसरा पेपर अंग्रेजी विषय का है. परीक्षा के दिन किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए छात्रों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय का ध्यान जरूरी रखा जाएगा. छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है. देर से पहुंचने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा सकती. छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा. इस समय में उत्तर लिखने की अनुमति नहीं होगी, केवल प्रश्न पत्र को ध्यान से पढ़ना होगा.

मौसम के सीजन में बदलाव

हिमाचल में 1 मार्च से मौसम भी बदल गया है. 28 मार्च को विंटर सीजन खत्म हो गया, जिसके बाद प्रदेश में 1 मार्च से 31 मई तक प्री मानसून सीजन शुरू हो गया. ऐसे में गर्मियों के आहट से प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में शराब रखने की सीमा पर सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इतनी बोतलें ही रख सकेंगे साथ

ये भी पढ़ें: क्या है High Altitude Sickness? जो पहाड़ों पर घूमने वालों के लिए बन सकती है जानलेवा

Last Updated : March 1, 2026 at 2:55 PM IST