ETV Bharat / state

कैंची धाम जा रहे पर्यटकों की कार आपस में टकराई, कई लोग घायल, एक महिला की हालत गंभीर

नैनीताल के बजून क्षेत्र में कैंची धाम की तरफ जा रही पर्यटकों की कार आपस में टकरा गई. हादसे में कई पर्यटक घायल हो गए.

Nainital Car Collison
कार के उड़े परखच्चे (फोटो सोर्स- Tourist)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : December 28, 2025 at 6:03 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रामनगर: नैनीताल जिले के कालाढूंगी–नैनीताल बजून मार्ग पर दो कारों की टक्कर में कई लोग घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ, जब एक कार सड़क किनारे रुकी हुई थी. तभी पीछे से दूसरी कार आकर टकरा गई. जिसमें कई लोग घायल हो गए. हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है.

महिला को उल्टी आने पर रुकी थी गाड़ी: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक कार में सवार झारखंड निवासी महिला को अचानक उल्टी आ गई. जिस पर कार को सड़क किनारे रोका गया. जिसके बाद महिला कार से उतरकर सड़क किनारे उल्टी कर रही थी. इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरी कार ने नियंत्रण खो दिया और दोनों कारों में जोरदार टक्कर हो गई.

हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल: टक्कर लगते ही लोगों में चीख पुकार मच गई. हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और चलने-फिरने में असमर्थ हो गईं. वहीं, सड़क से गुजर रहे सामाजिक कार्यकर्ता पवन जाटव ने मानवीय पहल करते हुए मौके पर ही एक अन्य वाहन रुकवाया और घायल महिला को तत्काल राजकीय बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल पहुंचाया.

Nainital Car Collison
टक्कर के बाद कार के हालात (फोटो सोर्स- Tourist)

महिला को हायर सेंटर किया गया रेफर: बीडी पांडे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. वहीं, हादसे में एक युवक को हल्की चोटें आई हैं. जबकि, अन्य चार घायलों को मामूली चोटें होने की सूचना है.

"एक महिला पर्यटक सड़क किनारे खड़ी होकर उल्टियां कर रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पहले एक अन्य कार को टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर महिला के ऊपर पलट गई, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गईं."- पवन जाटव, स्थानीय निवासी

वहीं, बीडी पांडे अस्पताल के डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया जिस महिला को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था, उसके सिर, हाथ, पांव में गंभीर चोट है. महिला की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है.

Nainital Car Collison
घायल का उपचार (फोटो सोर्स- Tourist)

झारखंड की रहने वाली है महिला: बताया जा रहा है कि घायल महिला पर्यटक का नाम पुष्पलता है, जो झारखंड के नलीफ तोशी की रहने वाली है. वो अपने मंगेतर राकेश के साथ कैंची धाम जा रही थी. राकेश उत्तराखंड के भिकियासैंण में निजी बैंक में मैनेजर है.

उधर, दो अन्य घायल भी निजी वाहन के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. बताया जा रहा है कि दूसरी कार में चार लोग सवार थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-