ETV Bharat / state

हिमाचल के विभिन्न विभागों में दिव्यांगों के लिए आरक्षित सैकड़ों पद क्यों है खाली? स्वास्थ मंत्री ने बताई वजह

भाजपा विधायकों ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से सवाल पूछा कि विभिन्न विभागों में दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित पद रिक्त क्यों है?

Himachal Assembly
हिमाचल प्रदेश विधानसभा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 25, 2026 at 2:30 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में तीन दिवसीय बजट सत्र के दूसरे दिन (17 फरवरी) सदन में दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित पदों का मुद्दा गूंजा. विपक्ष के सदस्यों द्वारा सरकार से पूछा गया कि नाचन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विनोद कुमार और ऊना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से सवाल पूछा कि विभिन्न विभागों में दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित पद रिक्त क्यों है? चूंकि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के पास है और सुक्खू सरकार में डॉ. (रि. कर्नल) धनी राम शांडिल हैं, लिहाजा उन्होंने इस सवाल का जवाब दिया.

प्रमोशन और रिटायरमेंट के चलते कई पद खाली

डॉ. (रि. कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि, विभिन्न विभागों में प्रमोशन और रिटायरमेंट के चलते कई पद खाली हुए हैं. इन पदों के रिक्त रहने का कारण पात्र उम्मीदवारों का न मिलना है. साथ ही भर्ती और पदोन्नति नियम के कुछ मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं. वर्तमान समय में इन पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है. दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित पदों का सवाल नाचन विधायक विनोद कुमार और ऊना विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने पूछा था. जिसका जवाब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनिराम शांडिल ने दिया है.

कब तक भरे जाएंगे दिव्यांगों के रिक्त पद?

इसके अलावा भाजपा विधायकों ने एक अन्य सवाल में पूछा कि, सरकार कब तक रिक्त पदों को भरेगी? इस सवाल के जवाब पर मंत्री ने बताया कि, दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित और बैकलॉग पदों को भरने के लिए पिछले साल नवंबर महीने में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई थी. जिसमें सभी विभागों को प्राथमिकता के आधार पर भरने के आदेश दिए गए हैं. साथ ही 2026 से साल में दो बार दिव्यांगजनों के पद भरने के लिए समय-सारणी भी निर्धारित की गई है. विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों पर दिव्यांग व्यक्ति कैटेगरी में VI-356, HI-516. OH-1, ID, MD-0 पद खाली हैं. इस तरह से प्रदेश में विभिन्न विभागों में दिव्यांगों के लिए 1459 पद खाली हैं. उन्होंने का कि पदों का खाली होना और उन्हें दोबारा भरा जाना एक निरंतर प्रक्रिया है.

2 सालों में दिव्यांगों के इतने पद भरे

वहीं, पिछले दो सालों में सरकार द्वारा कितने दिव्यांगों को सरकारी रोजगार दिया गया, उसके जवाब में सरकार की ओर से बताया गया कि विभिन्न विभागों से मिली सूचना के मुताबिक पिछले दो सालों में 01 अगस्त 2023 से लेकर 31 जुलाई 2025 तक दिव्यांगों के कुल 101 पद भरे गए हैं.

ये भी पढ़ें: HP Board Exam 2026: लास्ट दिनों में कैसे करें ENGLISH की परीक्षा की तैयारी, ऐसे करें अच्छा स्कोर

ये भी पढ़ें: Board Exams: एग्जाम में आंसर शीट में न करें ये गलतियां, ये मिस्टेक करने से बचें