ETV Bharat / state

भोजपुर एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई, दो दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी निलंबित

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. दो दारोगा समेत कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. पढ़ें..

BHOJPUR ENCOUNTER CASE
भोजपुर एनकाउंटर मामले में कई पुलिसकर्मी निलंबित (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : June 18, 2026 at 12:43 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

भोजपुर: बिहार के भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए युवक की मौत के बाद इलाके में भारी तनाव है. वहीं एसपी ने मामले की समीक्षा और जांच के बाद घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई), एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) और कुछ सिपाहियों को भी निलंबित कर दिया है.

भोजपुर एनकाउंटर केस में कई पुलिसकर्मी निलंबित: इसके साथ ही घटना के दौरान कर्तव्य में लापरवाही और गंभीर चूक पाए जाने के बाद शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. सत्यप्रकाश ने शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मलाकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई भोजपुर एसपी राज की अनुशंसा पर की गई है.

भोजपुर एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई (ETV Bharat)

मैं खुद गया था थाना- भरत तिवारी के पिता: भरत भूषण तिवारी के पिता काशीनाथ तिवारी ने कहा, मैं थाना गया था और कहा कि मेरे बेटे की दिमागी हालत ठीक नहीं है. किसी तरह से आपलोग उसे कंट्रोल करिए. लेकिन मेरी किसी ने नहीं सुनी और थाने में बैठाकर रखा. सुबह से लेकर शाम तक बैठाकर रखा गया.

BHOJPUR ENCOUNTER CASE
भरत भूषण तिवारी की तस्वीर (ETV Bharat)

"इधर मेरे बेटे को मार दिया गया. मेरा बेटा कुछ नहीं किया था, बस दिमागी संतुलन खराब था. पुलिस बतायी कि आपके बेटे को बस पैर में गोली लगी है और जिंदा है. लेकिन उसको तो मार दिया गया था. मेरे तीन बेटा है, ये मंझला था. इतनी पुलिस फोर्स भी उसको जिंदा पकड़ नहीं सकी."- काशीनाथ तिवारी, भरत भूषण तिवारी के पिता

BHOJPUR ENCOUNTER CASE
आक्रोशितों का हंगामा (ETV Bharat)

मां ने भी लगाए गंभीर आरोप: मृतक की मां आशा देवी ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि बेटे ने सरेंडर कर दिया उसके बाद उसे गोली मारी गई. मेरे बेटे का ट्रैक रिकॉर्ड एकदम साफ था. बस उसे गुस्सा जल्दी आ जाता था.

पुलिस ने किया लाठीचार्ज: पुलिस मुठभेड़ में युवक की मौत के बाद बिलौटी गांव के समीप मृतक के शव को सड़क पर रखकर आरा-बक्सर फोरलेन को जाम कर ग्रामीण हंगामा कर रहे हैं. इस दौरान लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया. इसके बाद से ग्रामीण और उग्र हो गए हैं. नाराज लोग व परिजन मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

BHOJPUR ENCOUNTER CASE
आरा-बक्सर फोरलेन को जाम (ETV Bharat)

क्या है पूरा मामला?: भरत भूषण तिवारी का एक एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह हथियार के साथ नजर आ रहा था. वीडियो की जांच के लिए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम उसके घर पहुंची थी. लेकिन इस दौरान भरत भूषण ने पुलिस पर ही पिस्तौल तान दी. काफी बहस के बाद उसने कथित रूप से पुलिस पर फायरिंग कर दी. जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. पुलिस फायरिंग में भरत जख्मी हो गया और पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें

सरेंडर करने के बाद क्यों मारी 5 गोली? भरत भूषण तिवारी की मां का सवाल

बिहार पुलिस के एनकाउंटर में घायल भरत भूषण तिवारी की मौत, इलाज के दौरान PMCH में तोड़ा दम