ETV Bharat / state

बिहार में बड़ा हादसा, बीच बाजार सिलेंडर ब्लास्ट, 11 लोग झुलसे

बिहार के बेतिया में एक दुकान में अचानक सिलेंडर विस्फोट हो गया. इस घटना में 11 लोग झुलसे हैं. पढ़ें पूरी खबर..

cylinder blast iN Bettiah
बेतिया में गैस सिलेंडर ब्लास्ट (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 27, 2026 at 4:06 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बेतिया: बिहार के बेतिया में बड़ा हादसा हुआ है, जहां लौरिया नगर पंचायत क्षेत्र में यूनियन बैंक के सामने गुरुवार दोपहर एक मीट दुकान पर छोटे रसोई गैस सिलेंडर अचानक आग लग गई और ब्लास्ट हो गया. घटना में दुकानदार सहित आसपास मौजूद ग्राहक और राहगीर मिलाकर कुल 11 लोग झुलस गए हैं. धमाके के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

दुकान में रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट: स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया पहुंचाया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रौशन कुमार ने बताया कि सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया है.

cylinder blast iN Bettiah
दो बच्ची समेत 11 लोग झुलसे (ETV Bharat)

"घटना दुखद है. 11 लोग झुलसे हैं. 2 महिला और 2 बच्ची गंभीर हैं. गंभीर रूप से जख्मी लोगों को जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. लेकिन एंबुलेंस को अतिक्रमण के कारण जाने में परेशानी हो रही थी. लोगों को परिस्थिति समझना चाहिए."- डॉ. रौशन कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी

दो बच्ची समेत 11 लोग झुलसे: घायलों में गोविंद राय (34), विनय कुमार शुक्ला (32), गुलाब पटेल, प्रेमनाथ कुमार (25), अमरजीत कुमार (30), नितीश कुमार (25), कृष्णा ठाकुर (35), भूल देवी (35), बेबी कुमारी (5), सीता देवी और एक अन्य छह वर्षीय बच्ची शामिल हैं. सभी की स्थिति पर चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है.

cylinder blast iN Bettiah
रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट से अफरातफरी (ETV Bharat)

ब्लास्ट की जांच शुरू: घटना की सूचना मिलते ही सभापति प्रतिनिधि संजय कुमार, सीओ नितेश कुमार सेठ, थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और हालात की जानकारी ली. लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि सिलेंडर में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

"व्यवसायियों को सख्त हिदायत दी जाती है कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर का ही उपयोग करें और सुरक्षा मानकों का पालन करें."- नितेश कुमार सेठ, सीओ

ये भी पढ़ें

बिहार में धनतेरस पर दर्दनाक हादसा! गैस सिलेंडर ब्लास्ट में 9 लोग झुलसे.. एक की मौत

बिहार में तीन सिलेंडर ब्लास्ट.. आधा दर्जनभर लोग झुलसे, चार दुकानें जलकर राख