ETV Bharat / state

पलामू के कई लोग गल्फ कंट्री में फंसे! ईरान में पांच, प्रति वर्ष 200 से अधिक जाते हैं खाड़ी देश

पलामू के कई लोग खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं. इसमें ईरान में रहने वाले हुसैनाबाद के पांच लोग भी शामिल हैं.

ISRAEL IRAN WAR
गल्फ में फंसे पलामू के लोग (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : March 3, 2026 at 7:49 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट: नीरज कुमार

पलामू: ईरान इजरायल अमेरिका युद्ध में पलामू के रहने वाले कई लोग खाड़ी के देश में फंस गए हैं. पलामू के हुसैनाबाद के रहने वाले पांच लोग ईरान में फंसे हुए है. सभी ईरान में नौकरी एवं पढ़ाई करने के लिए गए हुए थे. पलामू के हुसैनाबाद के रहने वाले सैयद सलमान रिजवी सैयद जीशान रिजवी एवं जीशान हैदर ईरान में पढ़ाई कर रहे हैं.

जीशान रिजवी की पत्नी और बच्चे भी ईरान में रह रहे हैं. हुसैनाबाद के मौलाना मुस्वी राजा ने बताया कि सभी पढ़ाई के साथ-साथ वहां काम भी करते हैं. उन्होंने बताया कि सैयद जिशान रिजवी अपनी पत्नी के साथ रहते हैं. इनका एक छह माह का बच्चा भी है. उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी सुरक्षित, लेकिन वहां के हालात काफी खराब है.

पलामू के मेदिनीनगर के रहने पिता पुत्र भी टूर में दुबई गए हुए थे और वहीं फंस गए हैं. पलामू के इलाके से प्रतिवर्ष 200 से अधिक लोग गल्फ कंट्री में नौकरी की तलाश में जाते हैं. पलामू पुलिस के आंकड़ों के अनुसार प्रति महीने 1000 के करीब पासपोर्ट का वेरिफिकेशन हो रहा है. जिसमें मेदिनीनगर के अलावा सबसे अधिक संख्या में हुसैनाबाद और हैदरनगर के रहने वाले लोग पासपोर्ट बनवा रहे हैं.

200 से 250 वैसे लोग हैं जो नौकरी की तलाश में खाड़ी के देशों के तरफ रुख कर रहे हैं. पलामू से सबसे अधिक संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत जैसे खाड़ी देशों में लोग जाते हैं. पलामू के रहने वाले गुड्डू खान ने बताया कि रोजगार के के लिए लोग खड़े देश का रुख करते है. सबसे अधिक हुसैनाबाद
हैदरनगर और पलामू के विभिन्न इलाकों से लोग नौकरी और पढ़ाई के लिए खाड़ी के देशों में जाते हैं.

ये भी पढ़ें:

खाड़ी देश में चल रहा है 'युद्ध', डरा हुआ है गिरिडीह का कई परिवार

मिडिल ईस्ट में फंसे झारखंड के लोग हैं सुरक्षित, मदद के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क