ETV Bharat / state

मनसा देवी में चार दिन बंद रहेगा रोपवे, चंडी देवी मंदिर में भी होगी मेंटेनेंस, पैदल करना होगा सफर

ऊषा ब्रेको के महाप्रबंधक मनोज डोभाल ने बताया मेंटेनेंस के कार्य के लिए रोपवे को बंद किया गया है.

MANSA DEVI ROPEWAY CLOSED
मनसा देवी रोपवे बंद (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : July 8, 2026 at 12:47 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हरिद्वार: प्रसिद्ध मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर के रोपवे मेंटेनेंस के लिए बंद रखे जाएंगे. रोपवे का संचालन करने वाली कंपनी उषा ब्रेकों की ओर से ये जानकारी दी गई है. कंपनी ने बताया 8 से 11 जुलाई तक मनसा देवी मंदिर और 13 से 16 जुलाई तक चंडी देवी मंदिर का रोपवे मेंटेनेंस के लिए बंद रखा जाएगा.

मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर के रोपवे बंद होने के कारण मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं को पैदल मार्ग से ही मंदिर तक जाना होगा. कांवड़ मेले से पहले कंपनी की ओर से अर्धवार्षिक मेंटेनेंस किया जा रहा है. इस दौरान रोपवे और पुलों की देखरेख करने वाली सरकारी संस्था ब्रिडकुल की ओर से नामित अधिकारी भी रोपवे का निरीक्षण करेंगे.

रोजाना करीब हजारों श्रद्धालुओं की आवाजाही: हरिद्वार का मनसा देवी मंदिर और चंडी देवी मंदिर ऊंची पहाड़ी पर स्थित हैं. दोनों मंदिरों में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है. यही कारण है कि मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर में रोजाना करीब चालीस हजार श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. मनसा देवी मंदिर करीब डेढ़ किलोमीटर और चंडी देवी मंदिर तीन किलोमीर ऊंचाई पर स्थित है. दोनों मंदिरों में जाने के लिए पैदल मार्ग और रोपवे का इस्तेमाल किया जाता है. मनसा देवी मंदिर में रोपवे से औसतन दस हजार और चंडी देवी मंदिर में तीन हजार श्रद्धालु रोपवे का सहारा लेते हैं.

लगाए जाएंगे नये रोपवे: मेंटेनेंस वर्क के दौरान रोपवे का संचालन करने वाली कंपनी ऊषा ब्रेको की ओर से नया रोपवे लगाने की योजना पर भी काम किया जाएगा. जब तक मेंटेनेंस का कार्य चलेगा, तब इसी दौरान सर्वे भी किया जाएगा. रोपवे का सर्वे करने वाली कंपनी ब्रिडकुल के अधिकारियों द्वारा यह सर्वे किया जाएगा. सर्वे के बाद यदि सभी रिपोर्ट सही पाई गई तो पुराने रोपवे की जगह नया रोपवे बनाया जाएगा. हालांकि, इस कार्य में अभी समय लग सकता है. नया रोपवे लगाने की समय सीमा अभी तय नहीं की गई है.

ऊषा ब्रेको के महाप्रबंधक मनोज डोभाल ने बताया मेंटेनेंस के कार्य के लिए रोपवे को बंद किया गया है. मनसा देवी मंदिर परिसर में आठ जुलाई से ग्यारह जुलाई तक मेंटिनेंस का कार्य चलेगा. इसके अलावा चंडी देवी मंदिर में तरह से सोलह जुलाई तक मेंटेनेंस कार्य होगा. मेंटेनेंस वर्क के दौरान रोपवे बंद रहेगा.

पढ़ें- पांच दिन बंद रहेगा सुरकुंडा देवी मंदिर का रोपवे, श्रद्धालुओं को पैदल करना होगा सफर, जानिये वजह

पढ़ें- काठगोदाम नैनीताल रोप-वे की कवायद तेज, पर्यटन सचिव ने दिए निर्देश