ETV Bharat / state

चीन में एशियाई पुरुष जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप, हिमाचल के मनोज ठाकुर बने हेड कोच

19वीं एशियाई पुरुष जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप में मनोज ठाकुर को भारतीय टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया.

Manoj Thakur appointed head coach of Indian Team
हैंडबॉल कोच मनोज ठाकुर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : July 2, 2026 at 12:52 PM IST

|

Updated : July 2, 2026 at 4:10 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए पहचान बना चुके बिलासपुर के हैंडबॉल कोच मनोज ठाकुर को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. मनोज ठाकुर को चीन में आयोजित होने वाली 19वीं एशियाई पुरुष जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है. वहीं, उनकी इस नियुक्ति से बिलासपुर समेत पूरे हिमाचल के खेल जगत में खुशी की लहर है.

हैंडबॉल कोच मनोज ठाकुर भारतीय टीम को देंगे ट्रेनिंग (ETV Bharat)

जमशेदपुर में लगेगा ट्रेनिंग कैंप

भारतीय पुरुष जूनियर हैंडबॉल टीम का ट्रेनिंग कैंप 3 जुलाई से 13 जुलाई तक जमशेदपुर के टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगा. जहां मनोज ठाकुर हेड कोच के रूप में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देंगे. वर्तमान में मनोज ठाकुर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग बिलासपुर में हैंडबॉल कोच और राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर के प्रभारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं. वहीं, अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, बड़े भाई, पत्नी, गुरुजनों तथा युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक शिवम प्रताप सिंह को दिया

"खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है." - मनोज ठाकुर, हैंडबॉल कोच, बिलासपुर

Manoj Thakur appointed head coach of Indian Team
मनोज ठाकुर भारतीय पुरुष जूनियर हैंडबॉल टीम के हेड कोच नियुक्त (ETV Bharat)

कोच मनोज ठाकुर की उपलब्धियां

मनोज ठाकुर अब तक 15 बार हिमाचल प्रदेश की हैंडबॉल टीम के कोच रह चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कोच एवं रेफरी के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं. इससे पहले उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित चौथी सेंट्रल एशियन ओपन हैंडबॉल प्रतियोगिता में भी वह भारतीय टीम के कोच की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं. वहीं, उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय पुरुष जूनियर हैंडबॉल टीम चीन में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेगी. साथ ही उन्होंने युवा सेवाएं एवं खेल विभाग शिमला के निदेशक शिवम प्रताप सिंह का विशेष आभार व्यक्त किया है.

पत्नी भी राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी

साल 2015 में मनोज ठाकुर हिमाचल प्रदेश युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में हैंडबॉल कोच के पद पर कुल्लू में नियुक्त हुए और साल 2018 में उनका तबादला बिलासपुर हुआ. उनके मार्गदर्शन में तैयार कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं. वहीं, अब भारतीय पुरुष जूनियर हैंडबाल टीम के हेड कोच के रूप में उनकी एक और उपलब्धि उनके साथ जुड़ गई है. उनकी पत्नी रूचिका ठाकुर भी सॉफ्टबॉल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं.

ये भी पढ़ें: शिक्षा विभाग के आय सीमा वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, इस अहम बैठक में 118 में से 55 याचिकाओं का निपटारा

ये भी पढ़ें: हिमाचल जेबीटी भर्ती: 7 जुलाई से शुरू होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ऐसे अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा दूसरा मौका

ये भी पढ़ें: सुपर स्पेशलिटी डॉक्टर के लिए सुख की खबर, पात्र चिकित्सकों को मिलेगा NPA, नोटिफिकेश जारी

Last Updated : July 2, 2026 at 4:10 PM IST