ETV Bharat / state

करनाल में मनोहर लाल खट्टर बोले, 'हुड्डा जिस उम्र में संन्यास लेंगे, वे भी उस आयु में राजनीति से संन्यास ले लेंगे'

हरियाणा में इन दिनों रिटायरमेंट एज पॉलिटिक्स जारी है. कांग्रेस और भाजपा इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Retirement Age Politics in Haryana
पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : May 17, 2026 at 2:43 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

करनाल: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर बीजेपी संगठन की ओर से आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे. कार्यक्रम में उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र कल्याण और शिक्षा मंत्री महिपाल डांडा भी मौजूद रहे. नीट परीक्षा के लीक होने के सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि सीबीआई इसकी जांच कर रहे है दोषियों को बक्शा नहीं जायेगा.

'हुड्डा की उम्र मेरे से ज्यादा है': केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि "हुड्डा जिस उम्र में संन्यास लेंगे, वे भी उस आयु में राजनीति से संन्यास ले लेंगे. हुड्डा की उम्र मेरे से ज्यादा है." इस दौरान उन्होंने कहा कि "जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर पार्टी का संगठनात्मक कार्य होता है. प्रशिक्षण में पदाधिकारी आते हैं और कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हैं. नई योजनाओं के बारे में प्रशिक्षण दिया जाता है.

पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान (ETV Bharat)

'पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री ने भी एक दिन का उपवास रखने को कहा था': पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर उन्होंने कहा देश की आवश्यकता है. जिस तरह संसार में तनातनी चली है. ईंधन के आयात पर कठिनाइयां आई है जिससे कीमतें बढ़ी है. प्रधानमंत्री ने जो आह्वान किया है उसपर जनता खरी उतरती है. पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री ने भी एक दिन का उपवास रखने को कहा था.

Retirement Age Politics in Haryana
करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर (ETV Bharat)

'देश की संख्या हमारा एसेट है': मनोहर लाल ने कहा कि जो काम वर्क फॉर्म होम हो सकते हैं, उन्हें किया जा सकता है. कोविड के समय भी वर्क फॉर्म होम किया गया था. आज तेल बचाने के लिए गाड़िया कोकम करने की जरूरत है. मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस के समय में कहा जाता था की जनसंख्या का अभिशाप है. देश की संख्या हमारा एसेट है.

Retirement Age Politics in Haryana
पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर (ETV Bharat)

'पेट्रोल-डीजल की कमी वैश्विक समस्या है': कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि "डीजल पेट्रोल की कमी वैश्विक समस्या है. ऐसी समस्याओं के लिए हर देश अपना प्लान बनाता है. कोविड के समय भी प्रधानमंत्री ने लोगो से अपील की थी ओर लोगों ने उसे माना था.

नेताओं ने सिक्योरिटी ओर वाहनों की संख्या को किया है कम: इस वैश्विक समस्या में जो देश प्लान नहीं बनाएगा और अपने देश वासियों को नहीं समझाएगा उसे ज्यादा दिक्कत होगी. हम आवश्यकता के अनुसार उपयोग करेंगे तो हमें फायदा होगा. सभी नेताओं ने सिक्योरिटी ओर वाहनों की संख्या को कम किया है.

'भाजपा ने जनता के निर्णय को अस्वीकार नहीं किया': मेयर चुनाव में जीत को लेकर महिपाल ढांडा ने कहा कि कांग्रेस ने जो कृत्य किए उसका परिणाम जनता ने दिया है.जनता सब जानती है, कांग्रेस जनता के निर्णय को क्यों नहीं मानती. ये हमारे ऊपर नहीं बल्कि जनता के ऊपर सवाल है. हमने कभी भी जनता के निर्णय को अस्वीकार नहीं किया. असम में कांग्रेस ने चुनाव को गंभीरता से नहीं लिया.

ये भी पढ़ें-मनोहर लाल के बयान पर राव नरेंद्र सिंह का पलटवार, बोले 'पहले अपनी पार्टी को सुझाव दें '