ETV Bharat / state

नगर निगम चुनाव: मानगो और जुगसलाई की कमान संभाले सरयू राय, कहा- देश को तोड़ने वालों से बचने की जरुरत

मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है.

MUNICIPAL ELECTION IN JHARKHAND
मेयर प्रत्याशी नीलोफर हुसैन (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 17, 2026 at 12:25 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

जमशेदपुरः शहर के जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र चुनाव में सरगर्मी तेज हो गई है. एनडीए समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में नेताओं का दौरा शुरू हो गया है. प्रचार के दौरान जदयू विधायक सरयू राय ने कहा कि जो शक्तियां देश को तोड़ना चाहती हैं जिन्हें वंदे मातरम बोलने से परहेज है जनता उन्हें जवाब देगी. वहीं, क्षेत्र की एक प्रत्याशी ने कहा कि उनके इलाके में एक बड़े नेता से भय का माहौल बनाया जा रहा है, लेकिन हम डरेंगे नहीं.

जदयू विधायक सरयू राय ने मोर्चा संभाला

जमशेदपुर में मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है. दोनों ही क्षेत्र में अब राजनीतिक दल के नेता खुलकर सामने आने लगे हैं. इधर जमशेदपुर पश्चिम के जदयू विधायक सरयू राय अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद की प्रत्याशी के पक्ष में और दूसरी तरफ जुगसलाई नगर परिषद में एनडीए समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी मैदान में उतर पड़े हैं.

जदयू विधायक और मेयर प्रत्याशी के बयान (Etv Bharat)

नीलोफर हुसैन ने जुगसलाई में पदयात्रा कर मांगे वोट

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में एक खास वर्ग से दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं, एक तरफ झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान की पत्नी नौशीन खान और दूसरी तरफ नीलोफर हुसैन मेयर पद की प्रत्याशी हैं. नीलोफर हुसैन ने जुगसलाई में पदयात्रा की और अपने समर्थन में वोट मांगे.

इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में जो प्रत्याशी खड़ी हैं उनके पति झारखंड के एक बड़े नेता हैं जिनके द्वारा भय का माहौल बनाया जा रहा है, ताकि जनता मेरे पक्ष में वोट न करे. उन्हें जेएमएम का समर्थन नहीं मिल रहा है, जिससे वह बौखलाए हुए हैं. लेकिन मैं डरूंगी नहीं चुनाव लडूंगी.

MUNICIPAL ELECTION IN JHARKHAND
एनडीए समर्थित प्रत्याशी के साथ विधायक सरयू राय (Etv Bharat)

एक तरफा वोट से मिलेगी जीत: मेयर प्रत्याशी

नीलोफर हुसैन ने आंकड़े बताते हुए कहा कि जुगसलाई में एनडीए समर्थित प्रत्याशी के साथ अन्य और भी प्रत्याशी हैं, जिससे वोट बंटेगा. लेकिन जुगसलाई के एक दूसरे हिस्से में जो आबादी है, उसका एक तरफा वोट उन्हें मिलेगा जिससे उनकी जीत सुनिश्चित है. उन्होंने कहा कि वह जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए बेहतर काम करेंगी. वह हर हाल में एनडीए समर्थित प्रत्याशी को हराना चाहती हैं.

जुगसलाई और मानगो में कुछ लोग देश विरोधी हैं: विधायक सरयू राय

इधर, जमशेदपुर पश्चिम के जदयू विधायक सरयू राय मानगो में एनडीए समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के बाद देर शाम जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र पहुंचे और एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में पदयात्रा की. उन्होंने लोगों से समर्थन की अपील की है. बातचीत के दौरान सरयू राय ने कहा कि लंबे समय के बाद यहां निकाय चुनाव हो रहा है. इसलिए जनता में उत्साह है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जुगसलाई और मानगो में कुछ ऐसी शक्तियां हैं, जो देश विरोधी हैं. वह वंदे मातरम बोलने से परहेज करती हैं. राष्ट्रवादी शक्तियों ऐसे लोगों को सबक सिखाएंगी.

नौशीन खान और नीलोफर हुसैन आमने-सामने

विधायक सरयू राय ने साफ तौर पर कहा कि एनडीए जाति धर्म के आधार पर चुनाव नहीं लड़ती है. इसमें सभी धर्म के लोगों का सम्मान है. उन्होंने बताया कि चुनाव आते-आते सब स्पष्ट हो जाएगा. सभी धर्मों में अच्छी सोच के लोग हैं और उनका समर्थन एनडीए को मिलेगा, क्योंकि एनडीए कौम के आधार पर वोट नहीं मांगती है. जुगसलाई नगर परिषद में कुल 44239 वोटर्स हैं, जिनमें मुस्लिम के 21 हजार वोटर्स हैं. वहां नौशीन खान और नीलोफर हुसैन आमने-सामने हैं. वहीं, जुगसलाई के दूसरे क्षेत्र में चार प्रत्याशी आमने-सामने हैं.

ये भी पढ़ें-

रांची मेयर पद को लेकर दुविधा में झामुमो, पार्टी के छह नेताओं ने दाखिल किया नामांकन, किसके नाम पर लगेगी मुहर?

जन समस्याओं का सामना कर रहा लोहरदगा नगर परिषद, दावों के बीच समाधान की राह ताक रहा आम आदमी

शहर की सरकार बनाने में महिलाएं निभा रही हैं अहम भूमिका, आरक्षित सीट से लेकर सामान्य सीट पर ठोकी दावेदारी