ETV Bharat / state

मंगल पांडेय को करना होगा इंतजार, संजय मयूख को भी नितिन नबीन की टीम में नहीं मिली जगह

नितिन नबीन की टीम में न तो मंगल पांडेय को जगह मिली और न ही संजय मयूख को मौका मिला. रिपोर्ट- रंजीत कुमार

BJP NATIONAL OFFICE BEARERS
मंगल पांडेय और संजय मयूख (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 17, 2026 at 8:22 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. उनकी टीम में कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं तो कई पुराने चेहरे को बाहर का रास्ता भी दिखाया गया है. चर्चित चेहरा संजय मयूख को टीम में जगह नहीं मिली है. इस तरह मंगल पांडेय को भी मौका नहीं मिला है. इसको लेकर कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है.

संजय मयूख को नहीं मिला मौका: संजय मयूख बिहार भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार हैं. वर्तमान में विधान पार्षद हैं और पार्टी ने उन्हें तीसरी बार विधान परिषद भेजा है. देश की राजधानी दिल्ली में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इर्द-गिर्द दिख जाते हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर अमित शाह की टीम में संजय मयूख राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी थे. इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा की टीम में भी राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी थे.

Sanjay Mayukh
नितिन नबीन के साथ संजय मयूख (ETV Bharat)

फिलहाल संजय मयूख हैं राष्ट्रीय प्रवक्ता: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी टीम में संजय मयूख को जगह नहीं दी है. उन्हें तीसरी बार राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी नहीं बनाया गया. खास बात यह है कि राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के तौर पर अनिल बलूनी को कंटिन्यू किया गया. वर्तमान में संजय मयूख के पास राष्ट्रीय प्रवक्ता का पद है.

मंगल पांडेय फिर से खाली हाथ: मंगल पांडे के हाथ एक बार फिर निराशा लगी है. बिहार सरकार में लंबे समय तक मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं और उन्हें स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा मिला हुआ था. सम्राट चौधरी की कैबिनेट में उनको जगह नहीं मिली. कयास लगाए जा रहे थे कि उनको राष्ट्रीय टीम में शामिल किया जा सकता है लेकिन नितिन नबीन ने अपनी टीम में भी उनको शामिल नहीं किया. वह पश्चिम बंगाल के प्रभारी थे और उनके नेतृत्व में ही बीजेपी को जीत हासिल हुई थी.

Mangal Pandey
नितिन नबीन के साथ मंगल पांडेय (ETV Bharat)

दिल्ली के दो नेताओं को मिली जगह: नितिन नबीन ने अपनी मीडिया टीम में अनिल बलूनी के अलावे तीन और नेताओं को जगह दी है, जिसमें बिहार के एक भी नेता शामिल नहीं हैं. मध्य प्रदेश के आशीष उषा अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी बनाया गया है तो दिल्ली के प्रदीप भंडारी भी राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी बनाए गए हैं. दिल्ली के सिद्धार्थ यादव भी राष्ट्रीय मीडिया कर प्रभारी बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ें: नितिन नबीन की 'टीम' में बिहार के इन तीन नेताओं को मिली जगह