ETV Bharat / state

एमसीबी में नाबालिग पर दबाव बनाने युवक ने खुद को लगाई आग, दोनों झुलसे

युवक कई दिनों से नाबालिग के पीछे पड़ा हुआ था. स्कूल आने जाने के दौरान उसका रास्ता रोकता था.

MCB NEWS
युवक ने खुद को लगाई आग (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 7, 2026 at 9:40 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया. इस घटना में एक नाबालिग भी झुलस गई है. दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

युवक ने खुद को लगाई आग

घटना वार्ड नंबर 26 की है. जानकारी के मुताबिक युवक कई दिनों से नाबालिग के पीछे पड़ा हुआ था. स्कूल आने जाने के दौरान वह उसे रोकता और प्रपोज करता. मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ. नाबालिग जब स्कूल जा रही थी, तभी युवक ने उसे रास्ते में रोका. उसने लड़की को मनाने की कोशिश की. जब लड़की ने उसकी बात नहीं मानी, तो उसने अपने पास रखा पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई.

युवक को बचाने के चक्कर में नाबालिग भी झुलसी

आग की लपटें तेजी से फैल गईं. युवक को आग की चपेट में देख नाबालिग उसे बचाने के लिए आगे बढ़ी. इस दौरान वह खुद भी आग की चपेट में आ गई और बुरी तरह झुलस गई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल जिला चिकित्सालय चिरमिरी ले जाया गया.

चिरमिरी पुलिस कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद चिरमिरी पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस के अनुसार, युवक का इरादा आत्महत्या का नहीं था, बल्कि वह नाबालिग पर दबाव बनाना चाहता था. विजय सिंह थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच कर रहे है.

इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि युवक की इस हरकत से नाबालिग लड़की का जीवन खतरे में पड़ गया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

नाबालिग के साथ दुष्कर्म, भाटापारा कोर्ट ने आरोपी और सहयोगी को सुनाई 20–20 साल की कठोर सजा
जंबूरी या जंग-ए-बयान? स्काउट्स एंड गाइड आयोजन पर सरकार और सांसद आमने-सामने, कांग्रेस बोली – ‘भ्रष्टाचार हुआ, शिक्षा मंत्री हटें’
बलौदा बाजार में स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में हादसा, 31 साल के मजदूर की गई जान