ETV Bharat / state

कुएं में कोबरा का नागलोक! दुनिया के सबसे जहरीले सांपों की बस्ती देखा थर्रााया मंदसौर

मंदसौर में घर के कुएं से निकले 20 कोबरा सांप, रेस्क्यू के लिए लेना पड़ी पानी के टैंकरों की मदद, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा.

MANDSAUR COBRA SNAKEs found
कुएं से निकले 20 कोबरा सांप (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : July 6, 2026 at 3:30 PM IST

|

Updated : July 6, 2026 at 4:21 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मकान के कुएं में बड़ी संख्या में कोबरा के बच्चों के होने की जानकारी सामने आई. आप यकीन नहीं करेंगे कि, मकान मालिक भेरूलाल के घर स्थित इस कुएं से एक-दो नहीं, बल्कि 20 कोबरा के बच्चे मिले. जिन्हें देख घर वाले हैरान रह गए. सूचना मिलने पर सर्प विशेषज्ञ कमल दास बैरागी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद सभी सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया.

टैंकर के पानी से सफल हुआ रेस्क्यू
घटना शहर के संजीत रोड स्थित सम्यक डायमंड कॉलोनी की है. यहां रहने वाले भेरूलाल के कुएं से कुछ दिन से छोटे छोटे सांप निकल रहे थे. जिस पर उन्होंने इसकी सूचना सर्प मित्र को दी. सर्प विशेषज्ञ कमल दास बैरागी मौके पर पहुंचे तो कुएं के अंदर काफी सारे सांप दिखाई दिए. जिसके बाद सांपों का रेस्क्यू शुरु हुआ.

सर्प विशेषज्ञ ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़े सांप (ETV Bharat)

रेस्क्यू आसान नहीं था, क्योंकि कुआं काफी गहरा था और सीधे नीचे उतरकर सांपों तक पहुंचना संभव नहीं था. ऐसे में टीम ने अलग योजना अपनाई मौके पर पानी का टैंकर बुलाया गया और कुएं में पानी डलवाया गया. पानी का स्तर बढ़ने पर कोबरा के बच्चे धीरे-धीरे ऊपर आने लगे. इसके बाद रेस्क्यू टीम ने पूरी सावधानी बरतते हुए सभी 20 सांपों को एक-एक कर सुरक्षित पकड़ लिया और कंटेनरों में रखा.

आबादी से दूर जंगल में छोड़े गए
रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए. इतने सारे सांपों को एक साथ देखकर हर कोई हैरान रह गया. हालांकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा गया. सभी सांपों को पकड़ने के बाद उन्हें आबादी वाले क्षेत्र से दूर प्राकृतिक जंगल में छोड़ दिया गया, ताकि इंसानों और वन्यजीवों दोनों की सुरक्षा बनी रहे.

बारिश के सीजन में बढ़ जाती हैं ऐसी घटनाएं
सर्प विशेषज्ञ कमल दास बैरागी ने बताया कि, ''सांप जमीन के अंदर बिल, दरारों या दीमक की बांबी में निवास करते हैं. लेकिन बारिश के सीजन में अपने बिलों से बाहर आ जाते हैं, क्योंकि बारिश के मौसम में सांपों के बिलों में पानी भर जाता है. जिससे उन्हें सुरक्षित स्थानों की तलाश होती है. इसलिए इस मौसम में लोगों को सतर्क रहना चाहिए. यदि कहीं सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें. तुरंत वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि बिना किसी नुकसान के उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके.'' उन्होंने बताया कि, ''सांप पर्यावरण के लिए बेहद जरूरी हैं. क्योंकि वे खेतों में चूहों और अन्य हानिकारक जीवों को खाकर उनकी संख्या नियंत्रित करते हैं.''

Last Updated : July 6, 2026 at 4:21 PM IST