ETV Bharat / state

मंडला का खतरनाक GEN Z, 12th का स्टूडेंट बैग में लाया 6 राउंड रिवॉल्वर, टीचर्स के उड़े होश

स्कूल बैगों में मोबाइल के लिए हो रही थी चैकिंग, तभी निकली 6 राउंड देसी रिवॉल्वर, प्रिंसिपल ने बुलाई पुलिस. अमित चौरसिया की रिपोर्ट.

desi revolver gun inside school bag MANDLA MP
सांकेतिक तस्वीर (IANS)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 22, 2026 at 6:56 AM IST

|

Updated : August 22, 2026 at 7:04 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मंडला : मध्य प्रदेश के मंडला से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां निवास थाना क्षेत्र के सांदीपनी स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 12वीं कक्षा के एक छात्र के बैग से सिक्स राउंड रिवॉल्वर बरामद हुई. ये रिवॉल्वर तब बरामद हुई जब स्कूल टीचर बच्चों के बैग में मोबाइल की जांच कर रहे थे. लेकिन तभी एक छात्र के बैग से बंदूक निकलने से सब हैरान रह गए और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी.

2 महीने पहले अन्य युवक से ली थी रिवॉल्वर

12वीं के छात्र के बैग से रिवॉल्वर निकलने की सूचना मिलते ही निवास थाना प्रभारी धर्मेंद्र धुर्वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने जांच की तो हथियार असली पाया गया, जिसके बाद हथियार को अपने कब्जे में लेकर छात्र को पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ ले गई. पूछताछ में छात्र ने पुलिस को बताया कि रसलगंज निवासी एक युवक ने उसे यह हथियार 2 महीने पहले दिया था और छात्र इसे पेंट करने के लिए स्कूल लेकर आया था.

gun in school bag mandla mp
मंडला के निवास स्थित सांदीपनि मॉडल स्कूल का मामला (Etv Bharat)

रिवॉल्वर स्कूल लाकर क्या करना चाहता था छात्र?

भले ही छात्र ने ये कहा है कि वह हथियार को पेंट करने लाया था लेकिन पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है. छात्र से आगे पूछताछ कर रसलगंज निवासी युवक तक पुलस पहुंच गई है. निवास थाना प्रभारी धर्मेंद्र धुर्वे के मुताबिक, '' आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. छात्र के पास बरामद हुई रिवॉल्वर लिखे कोड से भी उसकी जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि छात्र को ये हथियार किसने दिया और छात्र की क्या मंशा थी. सुबह सांदीपनि विद्यालय के प्रिंसिपल का फोन आया था कि स्कूल में अध्यक्षरत एक छात्र अपने स्कूल बैग में छिपा कर गन लाया हुआ है, जिससे स्कूल में दहशत का माहौल बन गया है. हमारे द्वारा तत्काल संदीपनी स्कूल में जा कर बच्चे को सुरक्षित कर देसी कट्टा 6 राउंड जब्त किया गया है.''

desi revolver in school bag
पुलिस ने जब्त किया हथियार (Etv Bharat)

यह भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश में मानसून का रौद्र रूप, ऊफान पर नर्मदा नदी, गांवों से टूटा संपर्क, खोले गए डैम के गेट

मंडला के आदिवासी ने लाठी से हांका टाइगर, 15 मिनट चली भीषण जंग, नहीं छोड़ा मोर्चा

रिवॉल्वर की बॉडी में लिखा है USA

एफआईआर के मुताबिक छात्र के बैग से बरामद की गई देसी सिक्स राउंड रिवॉल्वर पुरानी है, जिसके बट पर USA NO 38 लिखा हुआ है. हथियार को जब्त कर पुलिस की एक टीम निवास थाना अंतर्गत रसलगंज रवाना हुई, जहां से एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसने छात्रो को ये रिवॉल्वर दी थी. वहीं, जिस छात्र के बैग से बंदूक निकली उसने पुलिस को तर्क दिया कि वह इसपर स्प्रे पेंट करने के लिए स्कूल लाया था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, इस घटनाक्रम से टीचर्स और छात्रों में दहशत का माहौल रहा.

Last Updated : August 22, 2026 at 7:04 AM IST