ETV Bharat / state

घर से 24 km दूर गहरी खाई में गिरी जीप, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

हिमाचल में आज सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई है.

Seraj Road Accident
सराज सड़क दुर्घटना (Concept Image)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 15, 2026 at 9:49 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सराज: एक ओर जहां आज शिवरात्रि महोत्सव की धूम है. वहीं, मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना से सुबह-सुबह ही मातम पसरा है. आज रविवार सुबह, सराज में एक जीप गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ. गाड़ी सवार चारों युवक दोस्त थे और घर से जीप पर निकले थे. बुनालीधार के पास जीप हादसे का शिकार हो गई. जिसमें तीन दोस्तों ने अपनी जान गंवा दी.

बिना बताए घर से निकले थे चारों दोस्त

एसएचओ जंजैहली रामकृष्ण ने बताया कि रविवार सुबह चारों दोस्त घर में बिना किसी को बताए गाड़ी लेकर निकल गए. घर से कुछ दूरी पर लंबाथाच-कलहणी सड़क पर बुनालीधार के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 200 किलोमीटर खाई में गिर गई. खाई में गाड़ी गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दो युवक गाड़ी के बाहर पड़े थे और दो गाड़ी के अंदर थे. स्थानीय लोगों ने घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया. जहां दो युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे ने भी थोड़ी देर बाद ही दम तोड़ दिया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर गई है.

"बुनालीधार के पास एक जीप खाई में गिर गई. जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई है. एक युवक को गंभीर रूप में नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है. पुलिस मौके पर पहुंच कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है." - रामकृष्ण, एसएचओ, जंजैहली

घर से 24 किलोमीटर दूर हुआ हादसा

एसएचओ जंजैहली ने बताया कि हादसा युवकों के घर से करीब 24 किलोमीटर दूर हुआ. दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी बगस्याड के रहने वाले योगराज की है. इस हादसे में योगराज के बेटे हार्दिक ठाकुर की मौत हो गई है. वहीं, दो अन्य मृतकों की पहचान सुनील कुमार और ईशान ठाकुर के तौर पर हुई है. जबकि कुशाल सिंह इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है. जिसे आगामी इलाज के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है. ट

स्थानीय ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया

वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सुबह जब 4 बजे लोग अपने घरों पर सो रहे थे तो अचानक गाड़ी गिरने की आवाज सुनाई दी. दुर्घटनास्थल के पास के एक घर की एक महिला जाग उठी और उसने अपने जीजा को इसकी सूचना दी. इसके बाद थोड़ी ही देर में बगलियारा गांव के लोग घने जंगल में पहुंच गए. वहां पहुंचते ही लोगों ने देखा की एक जीप खाई में गिरी हुई है और गाड़ी के बाहर नीचे दो शव गिरे हुए हैं. इसके बाद ग्रामीणों ने पहले दो घायलों को निकालने की योजना बनाई और कड़ाके की ठंड में मोबाइल की टॉर्च के सहारे घायलों को सड़क तक पहुंचाया और अपनी ही गाड़ी में नागरिक अस्पताल बगस्याड ले गए, लेकिन वहां पहुंचने पर एक युवक जिंदगी की जंग हार गया. जबकि एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक के लिए रेफर कर दिया है.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में एक कंपनी के स्टोर टैंक से गैस लीक, चपेट में आए 8 कर्मचारी, मची अफरा-तफरी