ETV Bharat / state

सरकाघाट छात्रा हत्याकांड मामले में ग्रामीणों ने पकड़ा संदिग्ध, युवक के पास से दराट बरामद

सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती हत्या मामले में ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया.

Sarkaghat Student Murder Case
छात्रा हत्याकांड मामले में पकड़ा संदिग्ध (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : April 13, 2026 at 2:15 PM IST

|

Updated : April 13, 2026 at 2:24 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मंडी: जिला मंडी के सरकाघाट क्षेत्र के गोपालपुर में आज सुबह एक 19 साल की छात्रा की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई. मामले में अब बड़ा अपडेट सामने आया है. इस घटना के बाद इलाके में फैले आक्रोश और दहशत के बीच ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

संदिग्ध के पास से दराट बरामद

एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि ये युवक घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर एक गांव में संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ पाया गया. स्थानीय लोगों को उस पर शक हुआ. जिसके बाद उन्होंने उस युवक को पकड़ लिया. जब ग्रामीणों ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली तो उसके पास से तेजधार हथियार दराट बरामद हुआ. जिससे हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद सरकाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया. फिलहाल पुलिस संदिग्ध युवक से गहन

"पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. पकड़े गए युवक से पूछताछ जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल पुलिस संदिग्ध युवक से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या वही इस जघन्य हत्या का आरोपी है या फिर इस वारदात में अन्य लोग भी शामिल हैं." - विनोद कुमार, एसपी मंडी

कॉलेज जा रही थी छात्रा

बता दें कि सोमवार सुबह सरकाघाट के गोपालपुर क्षेत्र नौण गांव के पास एक 19 साल की छात्रा की बीच सड़क तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई. छात्रा सुबह अपने घर से कॉलेज के लिए जा रही थी. वहीं, इस घटना से पूरे क्षेत्र सदमें में है और लोगों में भारी रोष व्याप्त है. वहीं, मामले में एक संदिग्ध को पकड़ लिया गया है. पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है. फॉरेंसिक टीम द्वारा भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. आसपास के इलाकों में भी संदिग्ध गतिविधियों को खंगाला जा रहा है. इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा गई है और पुलिस ने लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: कॉलेज जा रही छात्रा की बेरहमी से हत्या, बीच सड़क गला काटकर उतारा मौत के घाट
Last Updated : April 13, 2026 at 2:24 PM IST