ETV Bharat / state

सतना में भारी बारिश से मंदाकिनी-सेमरावल नदी उफान पर, 50 से अधिक गांवों में अलर्ट

मध्य प्रदेश के सतना में सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश की वजह से तेजी से बढ़ने लगा है नदी-नालों का जलस्तर.

SATNA FLOOD ALERT
सतना में बाढ़ जैसे हालात (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : September 1, 2026 at 4:26 PM IST

|

Updated : September 1, 2026 at 4:50 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सतना: सतना जिले में भारी बारिश होने की वजह से एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. सोमवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा. जिसकी वजह से मंदाकिनी और सेमरावल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. हालात को देखते हुए जिल प्रशासन ने नदी किनारे बसे 50 से अधिक गांवों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है.

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करा रहा प्रशासन

जिला कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बताया "मैं और एसपी साहब सहित पूरी टीम चित्रकूट में है. मंदाकिनी नदी में फिर से जल स्तर बढ़ रहा है, दो दिन पहले शनिवार को करीब 146 मीटर पहुंच गया था. जिसकी वजह से बाढ़ आई थी. वैसे ही हालात दोबारा बन सकते हैं. जिसको लेकर हमने अलर्ट जारी कर दिया है. लोगों को आश्रय स्थल ले जाने के लिए 6 ऑटो टैक्सी बुलाई गई है. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है."

सतना में भारी बारिश से मंदाकिनी नदी उफान पर (Etv Bharat)

जिले में लगातार बारिश का अलर्ट है, जिसके चलते एक बार फिर चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में जलस्तर बढ़ने लगा है. फिर से बाढ़ जैसे हालत निर्मित हो चुके हैं. वहीं लोगों को प्रशासन द्वारा अलर्ट ज़ारी करते हुए ऊंचे स्थान में रहने की अपील की गई है. जिले भर में आधा सैकड़ा से अधिक गांवों में जिला प्रशासन ने सावधान रहने एवं सुरक्षित स्थानों पर जाने की एडवाइजरी जारी की है.

जिले में मंगलवार को भी दो से तीन घंटे में 8 सेंटीमीटर बारिश हुई

मंगलवार को भी दो से तीन घंटे में 8 सेंटीमीटर बारिश हुई है. इसके साथ ही जिले भर में अलर्ट जारी किया गया है. जिसमें मुख्य रूप से सेमरावाल नदी, टमस नदी सहित अन्य छोटी नदी, पुल रपटे के लिए बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है. जिले भर के करीब आधा सैकड़ा से ज्यादा गांव में हाई अलर्ट जारी किया गया है. पूरे सतना में भारी बारिश की चेतावनी है. जिसमें बिरसिंहपुर, मझगवां, पिंडरा, जैतवारा राजुराजनगर सभी जगह पर भारी बारिश हो रही है. प्रशासन अलर्ट मोड पर और पूरी व्यवस्था में जुटा हुआ है.

Satna flood
सतना में बाढ़ जैसे हालात (ETV Bharat)

नदियों के आस पास के गांवों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ी

जिले की सेमरावाल नदी और टमस नदी के आस पास मौजूद सभी गांवों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है. जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि लगातार बारिश और पानी की आवक में बढ़ने से सिमरावाल नदी में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है. तहसील रामपुर बघेलान और कोटर के अकौना, अबेर, इतौर, बर्दाढीह, कोरगंवा, गजिगवां, गौरैया, ढोढी, भातिगवां, मैनपुरा, गोलहटा, गढ़वाकला, टेढ़गवां, रजरवार, किचवरया, लॉलाक्ष, खोहर, घटबेलवा, किटहा पेपखार, मांझीहार पेपाखार, गढ़वा खुर्द, रघुनाथपूर, मढ़ी, सोनवर्षा, खामहा, रामनगर, कन्दवा, थथारा, माझीयार कोठार, पीपरक्षा, वनपरा, पिथेपुर, रेहुता, बरती, बेला, छिबौरा गांव में बाढ़ की संभावना को लेकर प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है. इसके अलावा जिले के नागौद, राजुराजनगर, बिरसिंहपुर, मझगवां, पिंडरा जैतवारा क्षेत्र में भी कई गांव में भी अलर्ट है.

Last Updated : September 1, 2026 at 4:50 PM IST