ETV Bharat / state

रेवाड़ी में दोस्त ने दोस्त का चाकू मार कर किया मर्डर, पत्नी को छूने पर हुआ विवाद, दोनों नेपाल के वासी

शराब पार्टी के दौरान नेपाल मूल के दो दोस्तों के बीच विवाद हुआ. एक दोस्त ने चाकू गोदकर दूसरे दोस्त की हत्या कर दी.

Accused in Rewari's Govind murder case arrested
रेवाड़ी गोविंद मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 29, 2026 at 7:16 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रेवाड़ीः शहर में देर रात एक नेपाली युवक ने अपने ही गांव एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी है. मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है.

शराब के नशे था दोनोंः मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि "युवक रक्षाबंधन की छुट्टी होने पर दोस्त के कमरे पर शराब पार्टी करने के लिए आया था. आरोप है कि इसी दौरान उसने दोस्त की पत्नी को गलत नीयत से छू लिया जिसे दोनों में विवाद हो गया. विवाद इतना बड़ा कि उसने अपने दोस्त की चाकू मार कर हत्या कर दी."

पत्नी को छूने के विवाद में पत्नी की हत्या (ETV Bharat)

मृतक और आरोपी दोनों नेपाल निवासीः मृतक की पहचान मूल रूप से नेपाल के गोविंद 25 कोटा गढ़ी गांव का रहने वाला है और वह रेवाड़ी शहर के शक्ति नगर में किराए के मकान पर रहता है और सेक्टर 19 में PG पर खाना बनाने का काम करता है. मृतक के दो बच्चे एक पत्नी है. परिवार के सभी लोग गांव में रहते हैं. रक्षाबंधन की छुट्टी होने के चलते हुए देर शाम को विक्रम के घर शराब पार्टी करने के लिए पहुंचा था. दोनों ने ही बैठकर शराब पी थी. शुरुआती जांच के पाया गया कि गोविंद ने विक्रम की पत्नी प्रियंका को गलत नीयत से छू लिया. इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया.

आरोपी ने पत्नी के कंधे और पीठ पर चाकू से किया हमलाः विवाद बढ़ने पर विक्रम ने गोविंद पर चाकू से हमला कर दिया. बीच बचाव करने आए विक्रम की पत्नी के कंधे और पीठ पर भी चाकू लगा. हमले में गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद विक्रम मौके से फरार हो गया. शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए. घायल गोविंद को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया. वहां के डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखे रोहतक PGI रेफर कर दिया. उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. मृतक गोविंद और आरोपी दोनों ही एक दूसरे के दोस्त थे और दोनों खाना बनाने का काम करते थे लेकिन दोनों ही अलग-अलग जगहों पर काम करते थे.

क्या बोले पुलिस अधिकारीः डीएसपी पवन कुमार ने बताया है कि "शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है लेकिन गोविंद ने विक्रम की पत्नी प्रियंका को गलत नीयत से छू लिया तो विक्रम को देख लिया. इसी को देखकर आरोपी ने विक्रम की हत्या कर दी. इस दौरान उसने अपने घरवाली की भी पिटाई की थी. दोनों ने पहले शराब पी थी और दोनों ही आपस में जानकार थे. मृतक गोविंद को चार से पांच चाकू मारे गए हैं. परिवार आने के बाद इस शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा."

ये भी पढे़ं-रेवाड़ी में राजस्थान के युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, वारदात के खुलासे से पहले मृतक का साथी मौके से फरार