ETV Bharat / state

गढ़वा में नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, 15 दिन पहले लापता हुआ था युवक

गढ़वा में एक नर कंकाल बरामद हुआ है. मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.

man-skeleton-recovered-in-garhwa
जंगल से बरामद नर कंकाल (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 28, 2026 at 2:10 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गढ़वा: जिले के चिनिया थाना क्षेत्र में एक नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया. मौके से मोबाइल के टुकड़े, कपड़े और बेल्ट भी बरामद किए गए. यह घटना चिनिया थाना क्षेत्र के मसरा गांव की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल के अवशेष को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. परिजनों ने अपहरण कर हत्या की आशंका जताई है.

बताया जा रहा है कि 13 मई की रात को जय मंगल सिंह के गांव के ही सुदामा सिंह के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद से वह लापता था. मृतक के पिता सुकन सिंह ने बताया कि उन्हें लगा कि बेटा कहीं काम करने चला गया होगा, इसलिए थाने में सूचना नहीं दी गई. इस बीच सुबह कुछ ग्रामीण केंदू पत्ता तोड़ने लामी घुटरा जंगल की ओर गए थे, जिन्होंने क्षत-विक्षत हालत में नर कंकाल देखा. इसके बाद लोगों को इसकी जानकारी दी. साथ ही पुलिस भी सूचित किया गया.

जानकारी देते मृतक के पिता और थाना प्रभारी (ETV BHARAT)

घटना की जानकारी पाकर चिनिया थाना प्रभारी बीकू कुमार रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जंगल की घेराबंदी कर जांच शुरू की. थाना प्रभारी बीकू कुमार रजक ने बताया कि नर कंकाल मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी. घटनास्थल से बिखरे कंकाल के अवशेष और टूटे पड़े मोबाइल बरामद कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है.

परिजनों ने बरामद सामान के आधार पर शव की पहचान मसरा गांव निवासी जय मंगल सिंह (उम्र लगभग 30 वर्ष), पिता सुकन सिंह के रूप में की है. मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए सुदामा सिंह को हिरासत में लिया है. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है. जंगल में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: नर कंकाल बरामद, हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद बोकारो में एक महीने के अंदर पुष्पा हत्याकांड के बाद दूसरा मामला उजागर

पुष्पा हत्याकांड: 9 महीने से लापता युवती का मिला कंकाल, प्रेमी ने की थी हत्या, थाना प्रभारी समेत 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बोकारो का 'कंकाल' कांड: 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड, क्या SP-DSP पर गिरेगी गाज? इंसाफ की लड़ाई में खाकी हुई शर्मसार!