ETV Bharat / state

सूरजपुर के जंगल में नर कंकाल मिलने से सनसनी

सूरजपुर पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया है. जांच कर रही है.

SKELETON FOUND IN SURAJPUR
सूरजपुर कंकाल (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 27, 2026 at 10:00 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सूरजपुर: ओड़गी थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब कर्री-कूप्पी के घने जंगल में एक नर कंकाल मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. जंगल में कंकाल पड़े होने की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए कंकाल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

लापता शख्स का मिला कंकाल

नर कंकाल और उसके आसपास मिले कपड़ों और दूसरे सामान के बारे में पुलिस ने आसपास के गांव में पूछताछ शुरू की. सूरजपुर पुलिस के एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि बीते फरवरी माह में ओड़गी थाना में गोविंदगढ़ निवासी मिथलेश राजवाड़े ने अपने पिता बरनसाय राजवाड़े के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी, तब से पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी. मंगलवार को जंगल में मिले कंकाल के पास मौजूद कपड़ों और अन्य सामान को देखकर मृतक के बेटे ने उसकी पहचान अपने पिता बरनसाय राजवाड़े के रूप में की है.

कंकाल मिलने के बारे जानकारी देते सूरजपुर पुलिस अधिकारी (ETV Bharat Chhattisgarh)

भूख प्यास से भटकने से मौत की आशंका

प्रथम दृष्टया पुलिस यह आशंका जता रही है कि मृतक की मौत जंगल में भटकने, भूख-प्यास या किसी जंगली जानवर के हमले के कारण हुई हो सकती है. हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

जीपीएम में बीच बाजार सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, आज पेंड्रा बंद
बहू की पीठ पर 90 साल की सास, तपती धूप में 3 किमी का सफर, आखिर क्या है मजबूरी
बकरीद पर बलौदाबाजार भाटापारा पुलिस हाई अलर्ट मोड पर, जिलेभर में शांति समिति की बैठकें