ETV Bharat / state

नकाबपोश अपराधियों ने गोली मारकर एक व्यक्ति की कर दी हत्या, घटना के बाद सनसनी

जामताड़ा में तीन नकाबपोश अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

MURDER IN JAMTARA
सदर अस्पताल, जामताड़ा (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 22, 2026 at 1:17 PM IST

|

Updated : February 22, 2026 at 2:00 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जामताड़ा: सुबह तड़के नकाबपोश अपराधियों ने गोली मार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और दहशत का माहौल है. घटना रविवार सुबह करीब 8:30 बजे नारायणपुर थाना इलाके के धरमपुर मोड़ के पास घटी. दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने एक आदमी को गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद अपराधी हवा में फायरिंग करते हुए भाग गए.

डाक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक का नाम फुरकान है जो धर्मपुर गांव का रहने वाला था. रोज सुबह की तरह फुरकान चाय पीने बाहर गया था, इसी दौरान मोटरसाइकिल से तीन नकाबपोश अपराधी आए और उसे गोली मार दी, जिससे वह वहीं पर गिर गया. घटना के बाद किसी तरह स्थानीय लोग फुरकान को सदर अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मौके पर मौजूद स्थानीय का बयान (Etv Bharat)

घटना के बाद इलाके में दहशत

घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई. सरेआम गोलीबारी की घटना से इलाके के लोग सहम गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं. घटना के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है.

क्या कहते हैं ग्रामीण

घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि फुरकान हमेशा की तरह सुबह टहलने और चाय पीने के लिए गया था, इसी दौरान तीन लोग मोटरसाइकिल पर आए और उसको गोली मारकर फरार हो गए.

क्या कहती है पुलिस
इस मामले को लेकर जब संबंधित नारायणपुर थाना के प्रभारी से संपर्क कर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सुबह अपराधियों द्वारा गोली चलाने की सूचना मिली, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है. फिलहाल इस घटना को लेकर जांच की जा रही है. उसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है कि आखिर इसके पीछे क्या कारण है और अपराधी कौन हैं. अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

फिलहाल इस घटना के बाद से लोगों में जहां भय का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोग प्रशासन से कार्रवाई कर अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या, जंगल में मिली अधजली लाश

देवर के प्यार में पति का मर्डर! पत्नी ने एक लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या

पलामू में मॉब लिंचिंग! चोरी के शक में भीड़ ने पीट-पीटकर ले ली व्यक्ति की जान, एक शख्स हिरासत में

Last Updated : February 22, 2026 at 2:00 PM IST