ETV Bharat / state

दिल्ली में व्यक्ति की हत्या कर शव नाले में फेंका, आरोपियों ने पूछताछ में किया ये खुलासा

पुलिस ने बताया कि ब्याज नहीं चुका पाने के कारण दोनों पक्षों के बीच विवाद की वजह बना. क्या है मामला, जानें..

पुलिस ने मामले में किया आरोपियों को गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में किया आरोपियों को गिरफ्तार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : February 25, 2026 at 10:44 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: दिल्ली के अमन विहार इलाके में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है. यहां पैसे लेने–देने के विवाद में पचास वर्ष व्यक्ति की हत्या कर उसका शव बोरे में डाल कर नाले में फेंक दिया गया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति इलाके में ब्याज पर पैसे देने का काम करता था.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने उससे करीब चार लाख रुपये ब्याज पर लिए थे, समय पर ब्याज नहीं चुका पाने के कारण दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया जो बाद में हत्या में बदल गया. आरोपियों ने युवक की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के इरादे से शव को चंदर विहार इलाके के नाले में फेंक दिया. तीन दिन तक जब युवक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. जांच के दौरान अमन विहार थाना पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की. इसके बाद आरोपियों को हिरासत में लिया गया.

विहार इलाके में सनसनीखेज हत्याकांड (ETV Bharat)

यह भी सामने आया कि आरोपियों को हिरासत में लिए जाने के बाद पूछताछ की गई और पुलिस की पूछताछ में ही इन्होंने अपना जुर्म कुबूला और उनकी निशानदेही पर नाले से शव बरामद किया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

एडिशनल सीपी राजीव रंजन ने बताया कि व्यक्ति ने आरोपी को चार लाख ब्याज पर दिए हुए थे. जब आरोपियों ने देखा वो ब्याज नहीं दे पा रहे तो उन्होंने व्यक्ति को ब्याज देने के बहाने घर बुलावा और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर नजफगढ़ की तरफ उसे नाले में फेंक आए. पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें-

'पहले बल्लेबाजी कौन करेगा' के झगड़े ने ली 15 वर्षीय की जान, तीन नाबालिगों ने बैट से पीट-पीटकर की हत्या

दर्दनाक सड़क हादसा: सोनिया विहार में 9 साल की बच्ची की मौत, भाई और चाचा घायल