ETV Bharat / state

बागपत : शराब पार्टी के बाद युवक की ईंट से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या

पुलिस का कहना है कि मामले में सभी बिंदुओं के आधार पर जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा.

Photo Credit; ETV Bharat
शराब पार्टी के बाद युवक की ईंट से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : May 2, 2026 at 12:12 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बागपत: बागपत में शराब पार्टी के बाद युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ युवक उसे घर से बुलाकर ले गए थे, जहां शराब पार्टी करने के बाद शख्स की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में सभी बिंदुओं के आधार पर जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा.

दरअसल, घटना मितली-डोला के जंगल की है, जहां लोनी निवासी सुनील व लोकेश की ट्यूबवेल पर शराब पार्टी की गई, फिर ईंट से पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान सोनू कश्यप पुत्र वीर सिंह निवासी डोला के रूप में हुई है. सोनू गांव में फ्रूट चाट की ठेली लगता था. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों का कहना है कि सोनू को गांव के कुछ युवक घर से बुलाकर ले गए थे.

वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार देर रात जंगल में कुछ लोग शराब पार्टी कर रहे थे, तभी किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने सोनू पर ईंटों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. सीओ बागपत विजय चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. सिंघावली अहीर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही घटनाक्रम का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- कानपुर में सड़क हादसे में राज्य स्तरीय फुटबॉल खिलाड़ी की मौत