ETV Bharat / state

पत्नी बार-बार चली जाती थी मायके, गुस्से में पति ने उतारा मौत के घाट

पत्नी की हत्या कर पति मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय
जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय (ETV Bharat Udaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 5, 2026 at 10:03 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

उदयपुर : जिले के पानरवा थाना क्षेत्र में सामने आया एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. केवड़ी के जंगल में एक विवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस जांच में मामला कुछ और ही निकलकर आया. जंगल में मिले शव की पहचान 35 वर्षीय कालीबाई के रूप में हुई, जो दो बच्चों की मां थी. शुरुआती तौर पर मामला गुमशुदगी का लग रहा था, लेकिन शव पर गला घोंटने के निशानों ने हत्या की आशंका को पुख्ता कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए.

थानाधिकारी भागीरथ ने बताया कि जांच में सामने आया कि कालीबाई कुछ समय से अपने पीहर में रह रही थी. पति-पत्नी के बीच लंबे समय से कोई विवाद चल रहा था. शनिवार को कालीबाई जंगल में बकरियां चराने गई थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी. जब बकरियां अकेली घर पहुंचीं तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. लोगों ने बताया कि उन्होंने कालीबाई को आखिरी बार उसके पति के साथ जंगल की ओर जाते देखा था. इसके बाद पति का संदिग्ध व्यवहार था. साथ ही वो घटना के बाद फरार हो गया था.

पढ़ें. धौलपुर में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, एक दिन से थी लापता

पुलिस ने जंगलों में सघन तलाशी अभियान चलाया और आरोपी पति को पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. कबूलनामे में सामने आया कि पत्नी के बार-बार मायके में रहने से वह मानसिक रूप से तनाव में था. गुस्से में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया. पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है. मामले की जांच की जा रही है.