ETV Bharat / state

चमोली में घास लेने गए व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, गंभीर घायल

चमोली सगवाड़ा गांव में भालू की धमक से लोग खौफजदा हैं. भालू आए दिन गांव में दिखाई दे रहा है.

Chamoli Bear Terror
चमोली में भालू के आतंक से दहशत में लोग (Photo-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : November 17, 2025 at 7:06 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

चमोली: जनपद के थराली विकासखंड के सगवाड़ा गांव में बीती देर शाम भालू ने अचानक एक व्यक्ति पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया. भालू के हमले में घायल व्यक्ति की चिल्लाने की आवाज ग्रामीणों ने सुनी तो तत्काल मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों के पहुंचने से पहले भालू मौके से भाग गया था. ग्रामीणों ने घायल को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से घायल को उचित मुआवजा देने की मांग की. साथ ही भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है.

चमोली सगवाड़ा गांव में भालू के हमले से लोगों में दहशत फैल गई. घास लेने गए व्यक्ति पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. ग्राम प्रधान दिनेश बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि देर शाम धन सिंह (उम्र 56) घास लेने खेतों पर गया था. तभी घात लगाए भालू ने उस पर अचानक हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया. जिसकी सूचना ग्राम प्रधान ने तत्काल वन विभाग एवं राजस्व उप निरीक्षक को दी. ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी गांव में कई बार भालू देखा गया हैं.

जिसके चलते ग्रामीणों में लगातार डर का माहौल बना हुआ है. वन विभाग के आलाधिकारियों को भी जानकारी दी है कि गांव के आसपास लगातार भालू घूम रहे हैं. जिसमें ग्रामीण दहशत में है. परिजनों का कहना हैं कि घायल को वन विभाग से उचित मुआवजा दिया जाए. स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति धन सिंह को तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया. यहां घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

राजस्व उप निरीक्षा के रोबिट सिद्दीकी ने बताया कि सगवाड़ा के स्थानीय लोगों ने फोन से जानकारी दी की सगवाड़ा गांव में एक व्यक्ति पर भालू ने अचानक हमला कर घायल कर दिया. जिसके बाद स्थानीय लोगों एवं राजस्व टीम घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाई. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को हायर सेंटर श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया है. भालू ने उसके चेहरे और आंख पर हमला किया था. वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उनका घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है. उन्होंने वन विभाग से जल्द भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है.

पढ़ें-