मोबाइल चैट के विवाद में महिला की गला रेतकर हत्या, शव के टुकड़े किए, 14 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी हेमल खखरिया उर्फ दिलीप को गिरफ्तार किया है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : July 6, 2026 at 4:40 PM IST
जौनपुर: जौनपुर के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर फेंकने का सनसनीखेज मामले सामने आया है. पुलिस ने खुलासा 14 घंटे के भीतर कर दिया है. पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी हेमल खखरिया उर्फ दिलीप को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया. फिलहाल आरोपी का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
पुलिस के मुताबिक, रविवार को मड़ियाहूं थाना क्षेत्र में मोबाइल चैट को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने महिला की हत्या कर दी थी, फिर महिला की पहचान छिपाने के लिए शव के तीन टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया. वहीं, सूचना पर पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर किया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, गड़ासा, अवैध पिस्टल, कारतूस, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और मृतका का शेष अंग बरामद किया है.
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मोबाइल चैट को लेकर हुए विवाद के बाद उसने रेशमा खां उर्फ सना की गला रेतकर हत्या कर दी. पहचान छिपाने के लिए शव के हाथ-पैर काटकर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए.
सीओ मडियाहूं विजय चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने, पुलिस पर फायरिंग और अवैध असलहा रखने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: जौनपुर में अंतरजनपदीय गो तस्कर पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट
यह भी पढ़ें: जौनपुर: दूल्हा हत्याकांड का 1 लाख का इनामी रवि यादव एनकाउंटर में ढेर, एक इंस्पेक्टर भी घायल

