ETV Bharat / state

रहस्यमय तरीके से शख्स की गला काटकर हत्या, ओझा-गुनी के काम से जुड़े थे बुजुर्ग!

पलामू में ओझा-गुनी का काम करने वाले व्यक्ति का शव बरामद हुआ है.

man body recovered who worked as sorcerer in Palamu
प्रतीकात्मक तस्वीर (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 25, 2025 at 9:41 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः जिला में लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के डबरा के इलाके में पचू मोची नामक 65 वर्षीय बुजुर्ग की रहस्यमय तरीके से गला काटकर हत्या कर दी गई है. घटना के बाद पूरे मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

बता दें कि पचू मोची बुधवार से लापता था. गुरुवार को गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर जंगल से बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है. गांव के चौकीदार ने पूरे मामले की जानकारी थाना को दी. जिसके बाद लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची और पूरे मामले में छानबीन शुरू की.

पचू मोची की गला काट कर हत्या की गई थी. पुलिस इस घटना को लेकर कई बिंदुओं पर आशंका है. दरअसल पचू ओझा-गुनी का काम करते थे. लेस्लीगंज के थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि उनके गायब होने की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी. पुलिस गांव में भी गई थी लेकिन किसी ने इस बारे में जिक्र नहीं किया.

पचू मोची की हत्या की जानकारी भी ग्रामीण या परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचना नहीं की गई थी. गांव के चौकीदार के द्वारा पूरे मामले की जानकारी दी गई है. थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल पर बेहद ही कम खून गिरा हुआ है आशंका है कि हत्या के बाद शव को फेंका गया है.

थाना प्रभारी उत्तम राय ने कहा कि कोई भी व्यक्ति पूरे मामले में स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही है. यहां तक की शुरुआत में यह कहा गया है कि ठंड से व्यक्ति की मौत हुई है. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है परिजनों के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज किया जाएगा.

इसे भी पढे़ं- डायन-बिसाही व जादू-टोना के आरोप में दो महिला समेत तीन पर हमला, वृद्ध की हालत नाजुक

इसे भी पढ़ें- चतरा में ओझा-गुणी के आरोप में व्यक्ति की हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें- बीमार नाबालिग लड़की का इलाज करने आया था ओझा, लेकिन उसने किया ये गंदा काम!