ETV Bharat / state

पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, लोहे के सरिये और लाठियों से किया वार

घायल करण सरगरा ने नामजद आरोपी अंकित सरगरा की मोटर साइकिल तोड़ी थी. 2 माह पूर्व आपस में मारपीट भी हुई थी.

महामंदिर थाना
महामंदिर थाना (ETV Bharat Jodhpur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : July 9, 2026 at 1:28 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जोधपुर : शहर के पावटा में बुधवार देर रात सनसिटी अस्पताल के सामने एक युवक पर बदमाशों के जानलेवा हमला करने का मामला आने आया है. हमलावरों ने लोहे के सरिये और लाठियों से लैस होकर युवक पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. इसका वीडियो भी सामने आया है. जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

महामंदिर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि आपसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है. घायल करण सरगरा ने नामजद आरोपी अंकित सरगरा की मोटर साइकिल तोड़ी थी. 2 माह पूर्व आपस में मारपीट भी हुई थी, जिसके चलते गुरुवार देर रात 11.15 बजे 5 युवकों ने करण सरगरा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घायल करण की ओर से अंकित, परमेश्वर, आकाश, वसीम सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है.

पढ़ें. बदमाशों ने नगर परिषद जमादार पर डंडे और सरिये से किया हमला, आपसी रंजिश के चलते की मारपीट

पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है. वहीं, घायल करण सरगरा के खिलाफ पहले से 3 मामले दर्ज हैं. थानाधिकारी देवड़ा ने बताया कि आरोपियों में एक के हाथ में तलवार और दो अन्य के हाथ में लोहे के पाइप और लाठियां थी. अंकित के खिलाफ भी पहले से मामले दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार फुटेज देखकर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. हमलावरों ने लोहे के सरिए और लाठियों से कई वार किए, जिससे युवक के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई. हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर यह घटना हुई है.