चंदौली में 4 लोगों पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, मामूली विवाद के बाद चलाईं थीं गोलियां
घटना के बाद भाग गया था बिहार, परिवार से मिलने लौटा था, तभी दबोचा गया.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : March 2, 2026 at 7:14 PM IST
चंदौली: पुलिस और सर्विलांस टीम की संयक्त कार्रवाई में 4 लोगों पर फायरिंग के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल और मोटरसाइकिल बरामद की है. गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज तफ्तीश की जा रही है.
एसपी चंदौली आदित्य लांघे ने बताया कि 28 फरवरी की रात मवई कला निवासी राम प्रसाद यादव की तहरीर पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था. आरोप है कि सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ चुन्नू सिंह ने सोनू यादव, राजकूमार यादव उर्फ गोलू समेत 4 लोगों पर फायरिंग कर दी, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का उपचार BHU ट्रामा सेंटर में चल रहा है. तफ्तीश के क्रम में पुलिस ने 2 मार्च को अलसुबह सहजौर-रौना रोड अंडरपास के पास से सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ़ चुन्नू (44) को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में आरोपी ने फायरिंग की बात स्वीकार की. बताया कि चाय-पान की दुकान पर कहासुनी के बाद आवेश में ट्यबेल से असलहा लाया और कई राउंड फायरिंग की. बताया कि घटना के बाद वह बिहार भाग गया था और परिवार से मिलने लौटा था, तभी पलिस ने दबोच लिया.
बता दें कि इस घटना कांड के बाद अपर पुलिस महानिदेशक वाराणर्सी जोन पीयूष मोर्डिया के निर्देश पर मूगलसराय थाने की पुलिस और स्वाट की संयक्त टीम का गठन किया गया था. सूर्य प्रकाश सिंह की गिरफ्तारी में टीम ने मोबाइल सर्विलांस की मदद ली. जिसकी मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

