ETV Bharat / state

रील बनाने का शौक, हथियार रखने का जुनून अब पडे़गा भारी, दुर्ग पुलिस ने की सख्ती की तैयारी

डिजिटल मीडिया के जरिए टेरर फैलाने वाले गुंडों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है.

MAKING REELS WITH WEAPON IS CRIME
दुर्ग पुलिस ने की सख्ती की तैयारी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 27, 2026 at 4:21 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: सोशल मीडिया के इस दौर में जहां कुछ लोग इसका इस्तेमाल समाज हित में करते हैं, वहीं कुछ लोग इस्तेमाल लाइक्स, व्यूज और डर फैलाने के लिए भी कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग उट पटांग काम भी कर रहे हैं. मकसद बस एक है चर्चाओं में बने रहना और ज्यादा से ज्यादा कमेंट और लाइक्स मिलना. कई लोग तो सोशल मीडिया का इस्तेमाल डर फैलाने के लिए भी करने लगे हैं.

रील का शौक, हथियार का जुनून पडे़गा भारी

दुर्ग पुलिस अब ऐसे लोगों की रील्स और पोस्ट की कड़ी निगरानी कर रही है, जो हथियार के साथ अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. जिले में अमन-चैन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग ने एक विशेष सोशल मीडिया सेल बनाया है, जो हर प्लेटफॉर्म पर बारीक नजर रखने का काम कर रहा है.

दुर्ग पुलिस ने की सख्ती की तैयारी (ETV Bharat)

सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक वीडियो, फोटो या पोस्ट डालने से पहले उसके अंजाम को अच्छी तरह समझ लें, वरना बाद में पछताने का मौका भी नहीं मिलेगा. दुर्ग पुलिस की आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मकता के लिए करें. जिले में अब तक ऐसे तत्वों पर 200 से ज्यादा कार्रवाइयां हो चुकी हैं और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा: मणिशंकर चंद्रा, एएसपी, दुर्ग ग्रामीण

दुर्ग पुलिस की चेतावनी

एडिशनल एसपी, दुर्ग, मणिशंकर चंद्रा ने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियार चमकाने या हिंसा को बढ़ावा देने वालों की तलाश तेज हो चुकी है. ऐसे किसी भी गलत काम पर अब सीधे जेल की हवा खानी पड़ेगी. पुलिस की इस सख्त मुस्तैदी का असर हाल ही में देखने को भी मिला, जहां इंस्टाग्राम पर धारदार हथियार के साथ आपत्तिजनक पोस्ट डालकर दबंगई दिखाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. दोनों आरोपी दुर्ग के रानीतरई क्षेत्र के रहने वाले हैं. आरोप है कि ​इन्होंने सोशल मीडिया पर रौब झाड़ने और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश की.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से डिजिटल साक्ष्य और मोबाइल फोन जब्त किए. दोनों के खिलाफ प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया है.

दुर्ग में फेक मैरिज के विरोध में उतरे हिंदू संगठन, पुलिस ने रिसॉर्ट के मैनेजर को किया गिरफ्तार

नौतपा का कहर दुर्ग में 46 डिग्री के पार तापमान, लू और भीषण गर्मी, हीट वेव अलर्ट

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: म्यूल अकाउंट गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार, 38 लाख के गबन का आरोपी भी पकड़ा