मकर संक्रांति 2026: जानिए, किन राशियों पर पड़ने वाला है कैसा प्रभाव
सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करेंगे, तब इन राशियों पर उसका सबसे ज्यादा असर पडे़गा.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : January 11, 2026 at 9:53 AM IST
रायपुर: 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा. सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब यह मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है. मकर संक्रांति के दिन से ही सूर्य का उत्तरायण होता है. ऐसे में मकर संक्रांति में विभिन्न राशियों पर इसका कैसा प्रभाव रहने वाला है. कौन-कौन सी राशियों को मकर संक्रांति का लाभ मिलेगा. ऐसी कौन सी राशि है, जिनको उपाय करने पड़ेंगे. किस तरह के उपाय हैं जिसको करने से मकर संक्रांति का लाभ दूसरी राशियों को भी मिलेगा. मकर संक्रांति पर विभिन्न राशियों पर कैसा और किस तरह का प्रभाव रहने वाला है, इस बारे में बता रहे हैं वरिष्ठ ज्योतिष एवं वास्तुविद पंडित प्रिया शरण त्रिपाठी जी.
राशि अनुसार पड़ने वाले प्रभाव
वृषभ राशि: वृषभ राशि वाले जातक के धन में वृद्धि होगी, रुका हुआ पैसा मिलना, सभी प्रकार के कामों में लाभ होना, इस तरह के प्रभाव दिखाई पड़ेंगे, इस मय सूर्य चतुर्थस होकर भाग्य स्थान में जाएंगे ऐसे में भूमि वाहन मकान के योग बनेंगे.
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए सूर्य पंचम स्थान में जाएंगे. सूर्य द्वादश से होकर पंचम स्थान में जाएंगे. नौकरी प्रमोशन मान सम्मान स्थानांतरण और लाभ के योग दिखाई पड़ते हैं.
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होगा यह अष्टमेश होकर जब लग्न में जाएंगे तब जाहिर है कि इन्हें बड़ा आत्मविश्वास नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. कुछ नए काम की शुरुआत हो सकती है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों की बात की जाए तो, सूर्य 12वीं राशि में जाएंगे. ऐसे में सप्तमेश बारहवें स्थान पर होंगे. आय के नए स्रोत, विदेश यात्राएं, कुछ बड़ी यात्राएं भी हो सकती हैं. सप्तमेश सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करेंगे, लाइफ पार्टनर को शारीरिक तौर पर परेशानी या फिर इस राशि वाले जातक के कमर में दर्द या फिर रिलेशन में कोई परेशानी हो सकती है.
इन राशि वालों को रहना होगा सावधान
मेष राशि
मेष राशि से सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करेंगे जो पंचमेश होकर दशम स्थान पर होंगे. इस राशि वालों को बड़ों से टकराव या गुस्सा, पेट की तकलीफ या फिर थोड़ा तनाव की स्थिति दिखाई पड़ती है.
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए देखते हैं कि सूर्य जब सातवें स्थान में जाएंगे तब आपके रिलेशन को थोड़ा तकलीफ दे सकते हैं. क्योंकि आमतौर पर सूर्य एक विचित कारक ग्रह माना जाता है. इसमें दांपत्य कलह हो सकता है. इसके साथ ही बहुत ज्यादा भावुकता से बड़ा निर्णय लेने से आपकी रिलेशन में परेशानी आ सकती हैं.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य छठवें स्थान पर जाएंगे, लग्नाधिपति जब छठवें स्थान पर जाएंगे, हेल्थ इशू के साथ ही पेट की तकलीफ या फिर आपको लगातार ऋण रोग और शत्रुता मैं वृद्धि हो सकती है.
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों की बात की जाए तो भाग्ऐश धन स्थान पर जाएंगे. खर्च और निवेश बढ़ सकता है. जिसकी वजह से कमाई और खर्च इन बैलेंस हो सकते हैं.
विशेष उपाय करने वाले राशियों में वृश्चिक मिथुन और मीन राशि राशि के नाम शामिल हैं
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों को सूर्य तृतीयेश होकर अष्टम स्थान में हैं. आत्मविश्वास की कमी, पेट की तकलीफ, कई बार एंजायटी जैसी परेशानी हो सकती है, जिससे बड़ी पेट की तकलीफ हो सकती है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए दशमेश तीसरे स्थान पर जाएंगे. ऐसे में दसमाधिपति अपने स्थान से खलाष्टक बनाएंगे. बॉस के साथ रिलेशन तनाव जैसी स्थिति वर्क प्लेस में ज्यादा दिखाई पड़ सकती हैं.
मीन राशि
रोगाधिपति और शिष्टाधिपति जब 11 वें स्थान पर जाएंगे, तब रूटीन में निर्णय लेने में परेशानि या रूटीन में बहुत सारे स्ट्रगल दिखाई पड़ सकते हैं.
क्या करें जिससे लाभ हो
ऐसे में सवाल यह है कि क्या करना चाहिए. ज्यादातर जो राशियां हैं, उनको बड़ों का सम्मान, नमक का दान, तिल का दान, सूर्य को अर्घ्य देना, नियमित रूप से शिव की पूजा करने के साथ ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए. ये ऐसे उपाय हैं जो सभी 12 राशि वाले जातकों को फायदा दिला सकते हैं.
नोट - यहां दी गई सभी जानकारी पंडित प्रियाशरण त्रिपाठी जी की ओर से दी गई है.

