ETV Bharat / state

चाइनीज मांझा : व्यक्ति का गर्दन कटी, हालत गंभीर, जानिए पूरा मामला...

कुचामन में चायनीज मांझे से व्यक्ति की गर्दन कटी. राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती.

Maroth Police Thana
पुलिस थाना मारोठ (ETV Bharat File Photo)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : December 19, 2025 at 8:52 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कुचामनसिटी: डीडवाना कुचामन जिले के मारोठ क्षेत्र में चाइनीज मांझे से जुड़ा एक खतरनाक मामला सामने आया है. बीजापुरा (मारोठ) निवासी किसान गंगाराम पुत्र गोवर्धन राम चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. थाना प्रभारी बद्री प्रसाद से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम को गंगाराम मोटरसाइकिल से बीजापुरा से मारोठ यूरिया खाद लेने के लिए रवाना हुआ था. इसी दौरान मारोठ भेरुजी मंदिर के पास चलती मोटरसाइकिल पर अचानक चाइनीज मांझा उसकी गर्दन को काटता हुआ गुजर गया. इससे उसकी गर्दन गंभीर रूप से कट गई और वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा.

घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों एवं स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल गंगाराम को तुरंत मारोठ चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे कुचामन रेफर कर दिया गया. राजकीय जिला अस्पताल कुचामनसिटी में घायल व्यक्ति को उपचार के बाद मरीज को भर्ती किया गया है. कुचामन में जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने 20-25 टांके लगाकर जान बचाई. घायल के भाई ने घटना की जानकारी देते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया.

पढ़ें : चूरू के सरदारशहर में चाइनीज मांझे से कटा फौजी का गला, बच गई जान

जिले में चाइनीज मांझे पर पहले से प्रतिबंध, फिर भी बिक रहा : डीडवाना कुचामन जिले में जिला कलेक्टर द्वारा चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. इसके बावजूद यह खुलेआम बिक रहा है. इससे वाहन चालकों सहित आमजन को लगातार जानलेवा खतरा बना हुआ है. स्थानीय मुकेश शर्मा, मनीष जैन, ओमप्रकाश कुमावत आदि लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिसका खामियाजा निर्दोष लोगों को भुगतना पड़ रहा है. इसके बाद भी पुलिस और प्रशासन इस पर रोक नहीं लगा पा रहा. जबकि हर वर्ष चाइनीज मांझे से कई लोग घायल होते हैं. पिछले साल भी दो लोगों की इसके कारण मौत हुई थी.