ETV Bharat / state

उपेन्द्र कुशवाहा के RLM में बड़ी टूट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित दिग्गज नेताओं ने छोड़ा साथ

रालोमो में भगदड़ की स्थिति हो गई. दर्जनभर से अधिक नेताओं ने इस्तीफा दिया है. उपेंद्र कुशवाहा के क्रिया-कलाप की कड़ी निंदा की. पढ़ें खबर

UPENDRA KUSHWAHA
उपेन्द्र कुशवाहा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : November 26, 2025 at 7:15 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

शेखपुरा : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को जीत हासिल हुई थी. 243 में से 202 सीटों पर कब्जा जमाया था. इसी में से एक घटक दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा को बड़ी सफलता मिली थी. पार्टी 6 सीटों पर उम्मीदवार उतारी थी, जिसमें से 4 सीटों पर जीत मिली थी.

उपेन्द्र कुशवाहा ने बेटे को बनाया मंत्री : आरएलएम प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने सबको चौंकाते हुए अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री पद की शपथ भी दिला दी. इसपर राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों के बीच काफी चर्चा हो रही थी. इसी बीच शेखपुरा से उपेन्द्र कुशवाहा के लिए झटका देने वाली खबर सामने आयी.

UPENDRA KUSHWAHA
उपेन्द्र कुशवाहा (ETV Bharat)

दिग्गज नेताओं ने दिया इस्तीफा : दरअसल, बुधवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ पटेल, प्रदेश प्रवक्ता राहुल कुमार सहित एक दर्जन से अधिक प्रमुख लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया. अलग-अलग त्यागपत्रों में पार्टी के इन नेताओं ने पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के क्रिया-कलाप पर अंगुली उठाते हुए उनकी कड़ी निंदा की है.

''उपेन्द्र कुशावाहा का क्रिया कलाप अब राजनीतिक पाचन शक्ति से ऊपर हो गई है. साथियों से विमर्श करके अगला कदम उठाया जाएगा.''- जितेंद्र नाथ पटेल, आरएलएम से इस्तीफा देने वाले नेता

JDU उम्मीदवार के खिलाफ थे : यहां यह बताना भी जरूरी है कि एनडीए का हिस्सा रहते जितेंद्र नाथ पटेल सहित राष्ट्रीय लोक मोर्चा की जिला इकाई ने विधानसभा चुनाव में शेखपुरा और बरबीघा में एनडीए समर्थित जदयू के प्रत्याशियों का खुला विरोध किया था. हालांकि दोनों सीटें जदयू ने एतिहासिक अंतर से जीत दर्ज की थी.

दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया जाना बना कारण! : पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, इन नेताओं के त्याग पत्र का कारण बिना चुनाव लड़े उपेंद्र कुशवाहा द्वारा अपने बेटे को मंत्री बनाया जाना भी खास कारण माना जा रहा है. जितेंद्र नाथ पिछले लगभग एक दशक से उपेन्द्र कुशवाहा के काफी निकटतम सहयोगी रहे हैं.

किसने-किसने दिया इस्तीफा? : बुधवार को शेखपुरा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ पटेल के साथ प्रदेश प्रवक्ता सह प्रदेश महासचिव राहुल कुमार, प्रमोद यादव, राजेश रंजन उर्फ गुरु जी, जिलाध्यक्ष पप्पू राज मंडल ने अपना इस्तीफा दिया. इसके साथ प्रखंड अध्यक्ष गोरेलाल कुशवाहा, अमीर राज मंडल, विद्या सागर, प्रेम गुप्ता, सत्येंद्र सिंह के नाम भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें :-

'बहुत हो गया, यहां से जाइए', मंत्री बनते ही गुस्से में दिखे दीपक प्रकाश

क्लास में फेल छात्र नहीं है मेरा बेटा.. परिवारवाद के आरोपों पर भड़के उपेंद्र कुशवाहा