ETV Bharat / state

दुर्ग में सड़क हादसे ने छीनी तीन जिंदगियां, स्टील सिटी में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ की स्टील सिटी दुर्ग भिलाई में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई.

Durg Bhilai road accident
दुर्ग भिलाई सड़क हादसे में तीन की मौत (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 19, 2026 at 10:58 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: छत्तीसगढ़ का दुर्ग भिलाई शहर गुरुवार को गम में डूब गया. यहां हुए भयानक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. एक ही दिन में दो अलग अलग सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. तेज रफ्तार और लापरवाही ने तीन जिंदगियां छीन लीं, जबकि एक युवक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है.

भिलाई सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

भइलाई के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में सिरसा गेट के पास पहली दुर्घटना हुई. यहां पद्मनाभपुर निवासी राकेश दुबे अपनी पत्नी अनीता दुबे और दो साल की मासूम बेटी सोनम के साथ बाइक से रायपुर से दुर्ग लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अनीता दुबे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सोनम को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. इस हादसे में राकेश दुबे घायल हो गए.

दुर्ग सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी (ETV BHARAT)

धमधा में हुआ भयानक हादसा

दूसरी घटना धमधा क्षेत्र में खैरागढ़ मार्ग पर हुई. ग्राम बरहापुर से दो सगे भाई, जगन्नाथ साहू और रोहित साहू, बाल कटवाने धमधा जा रहे थे. रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने रोहित साहू को मृत घोषित कर दिया, जबकि जगन्नाथ की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है. सबसे मार्मिक पहलू यह है कि दोनों भाइयों के घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और 20 फरवरी को साहू समाज का सामूहिक विवाह प्रस्तावित था. खुशियों के बीच यह हादसा पूरे गांव के लिए मातम बन गया.

दोनों सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. हम सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रहे हैं- सत्यप्रकाश तिवारी,सीएसपी भिलाई नगर

दोनों हादसे से पूरा दुर्ग भिलाई शहर गम और दुख में डूब गया है. एक दिन में तीन लोगों की मौत ने एक बार फिर सड़ सुरक्षा को लेकर दुर्ग शहर की पोल खोल दी है. अब देखना होगा कि जिला प्रशासन सड़क हादसों को रोकने के लिए क्या कदम उठाता है.

बिलासपुर में लूटकांड, मिर्जापुर में धांय धांय, पढ़िए एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी

राहौद लूटकांड का खुलासा, खुजली पाउडर डालकर करते थे लूट, दो आरोपी गिरफ्तार दो फरार

कुरूद रेलवे स्टेशन में आपका स्वागत है..!' जल्द गूंजेगी ये आवाज, स्पीड ट्रायल पूरा, दिसंबर 2026 तक धमतरी तक प्लान