ETV Bharat / state

करनाल में बड़ा खुलासा: 30 हजार में हो रही थी भ्रूण लिंग जांच, रेड में आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

करनाल में 30 हजार रुपये में भ्रूण लिंग जांच करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Fetal Sex Determination Case
भ्रूण लिंग जांच करने का आरोपी गिरफ्तार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : April 27, 2026 at 9:14 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

करनालः स्वास्थ्य विभाग ने करनाल की मंगल कॉलोनी पार्ट-2 में स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए भ्रूण लिंग जांच के अवैध खेल का पर्दाफाश किया है. पानीपत और करनाल स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने रेड कर एक आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया. आरोपी घर के अंदर ही गुप्त रूप से लिंग जांच का काम कर रहा था.

Fetal Sex Determination Case
भ्रूण लिंग जांच में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई (ETV Bharat)

लंबे समय से मिल रही थीं शिकायतें: पानीपत स्वास्थ्य विभाग को पिछले काफी समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि इस इलाके में भ्रूण लिंग जांच का अवैध कारोबार चल रहा है. इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया.

भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ (ETV Bharat)

फर्जी ग्राहक बनाकर रची गई योजना: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरी योजना के तहत एक फर्जी ग्राहक तैयार किया. इसी के माध्यम से आरोपी तक पहुंच बनाई गई और रेड को अंजाम दिया गया. जैसे ही आरोपी लिंग जांच कर रहा था, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया.

Fetal Sex Determination Case
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जब्त सामग्री (ETV Bharat)

30 हजार में करता था अवैध जांच: जांच में सामने आया कि आरोपी प्रत्येक भ्रूण लिंग जांच के लिए करीब 30 हजार रुपये वसूलता था. यह गैरकानूनी काम वह पिछले कई महीनों से लगातार कर रहा था.

Fetal Sex Determination Case
भ्रूण लिंग जांच केंद्र पर छापा (ETV Bharat)

पुलिस भी मौके पर पहुंची: रेड की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई. आरोपी के खिलाफ आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

पीएनडीटी एक्ट के तहत होगी सख्त कार्रवाई: पानीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम के डॉक्टर ललित कुंडू ने जानकारी देते हुए बताया कि “हमें लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं. योजनाबद्ध तरीके से फर्जी ग्राहक तैयार कर रेड की गई और आरोपी को लिंग जांच करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. आरोपी के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम संजय बताया जा रहा है, जो पिछले 7-8 महीनों से यहां सक्रिय था और पहले भी उस पर मामला दर्ज होने की बात सामने आई है.

ये भी पढ़ें-झज्जर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, गाजियाबाद में अवैध लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार