ETV Bharat / state

चिरमिरी में पीडीएस चावल की कालाबाजारी, 15 क्विंटल सरकारी राशन जब्त, गोदाम सील

गोदरीपारा स्थित एक निजी गोदाम में छापेमारी कर भारी मात्रा में PDS का चावल बरामद किया गया है.

MANENDRAGARH CHIRMIRI BHARATPUR
पीडीएस चावल की कालाबाजारी (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : April 9, 2026 at 10:37 AM IST

|

Updated : April 9, 2026 at 10:47 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: चिरमिरी क्षेत्र में अवैध रूप से सरकारी चावल के भंडारण के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राशन माफियाओं पर शिकंजा कस दिया है.

निजी गोदाम में सरकारी राशन

प्रशासन को पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि एकता नगर क्षेत्र में स्थित एक निजी गोदाम में सरकारी राशन का अवैध रूप से भंडारण किया जा रहा है. शिकायत की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल एक संयुक्त टीम का गठन किया. इस टीम में खाद्य विभाग के निरीक्षक एवं स्थानीय पुलिस बल के जवान शामिल थे.

पीडीएस चावल की कालाबाजारी पर कार्रवाई (ETV Bharat Chhattisgarh)

निर्धारित योजना के तहत टीम ने गोदाम पर दबिश दी. मौके पर पहुंचकर गोदाम का ताला खुलवाया गया और जब तलाशी ली गई तो अंदर से करीब 15 क्विंटल पीडीएस चावल बरामद हुआ. प्रारंभिक जांच में यह चावल सरकारी वितरण प्रणाली का पाया गया, जिसे अवैध रूप से संग्रहित किया गया था. प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए पूरे चावल को जब्त कर लिया और संबंधित गोदाम को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया.

Manendragarh Chirmiri Bharatpur
पीडीएस चावल की कालाबाजारी (ETV Bharat Chhattisgarh)

शिकायत मिली थी कि एकता नगर मेन रोड में पीडीएस चावल संग्रहण की जानकारी मिली थी. पुलिस , खाद्य निरीक्षक की टीम के साथ छापामार कार्रवाई की गई. गोदाम का ताला खुलवाकर लगभग 15 क्विंटल चावल जब्त किया गया है. प्रथम दृष्टया पीडीएस का चावल लग रहा है, जांच के बाद खुलासा होगा- बिजेंद्र सिंह सारथी, एसडीएम चिरमिरी

पीडीएस चावल की कालाबाजारी पर प्रशासन की नजर

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि चिरमिरी क्षेत्र में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है. भविष्य में भी जहां कहीं इस तरह की अनियमितता या अवैध भंडारण की शिकायत मिलेगी, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस छापेमारी के बाद से पूरे क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है और अवैध राशन कारोबार से जुड़े लोगों में खौफ का माहौल व्याप्त है.

Manendragarh Chirmiri Bharatpur
पीडीएस चावल की कालाबाजारी (ETV Bharat Chhattisgarh)
गौरेला पेंड्रा मरवाही में दर्दनाक सड़क हादसा, सुबह टहलने निकली दो महिलाओं की मौत
लोहंडीगुड़ा इंद्रावती पुल से कूदकर युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास
बारिश से पहले NH 343 को चलने योग्य बनाने के निर्देश, CE ने लगाई फटकार
Last Updated : April 9, 2026 at 10:47 AM IST