दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 40 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.

Published : March 3, 2026 at 7:26 PM IST
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं. उपराज्यपाल की स्वीकृति के बाद जारी आदेश के तहत कई एडिशनल सीपी और डीसीपी स्तर के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.0
IPS आनंद मोहन तिहाड़ जेल के महानिदेशक बने वही वीरेंद्र सिंह को डीजी होमगार्ड और सुरेंद्र सिंह को सिविल डिफेंस का डीजी बनाया.
मुख्य तबादलों में मोनिका भारद्वाज को एडिशनल सीपी ट्रैफिक से एडिशनल सीपी आईएफएसओ, विजयंता आर्या को एडिशनल सीपी ट्रैफिक, सत्यवीर कटारा को एडिशनल सीपी रिक्रूटमेंट, हरेंद्र कुमार सिंह को एडिशनल सीपी सिक्योरिटी बनाया गया है. निधीन वाल्सन को एडिशनल सीपी टेक एवं पीआई, अभिषेक धनिया को एडिशनल सीपी क्राइम (एएनटीएफ), रवि कुमार सिंह को एडिशनल सीपी ईओडब्ल्यू और राकेश पवेरीया को एडिशनल सीपी सिक्योरिटी नियुक्त किया गया है.
भीष्म सिंह को एडिशनल सीपी पी एंड एल, राजीव रंजन को एडिशनल सीपी पीएमएमसी (वेलफेयर का अतिरिक्त प्रभार), मोहम्मद अली को एडिशनल सीपी जीए बनाया गया है। अंकित चौहान को डीसीपी स्पेशल ब्रांच, अंकित कुमार सिंह को डीसीपी विजिलेंस, राजेंद्र प्रसाद मीणा को डीसीपी शाहदरा, सचिन शर्मा को डीसीपी न्यू दिल्ली जिला और शशांक जायसवाल को डीसीपी रोहिणी जिला की जिम्मेदारी दी गई है.
राजीव कुमार को डीसीपी ईस्ट, राहुल अलवाल को डीसीपी क्राइम (एएनटीएफ), कुशल पाल सिंह को डीसीपी द्वारका, आकांक्षा यादव को डीसीपी नॉर्थ-वेस्ट, विक्रम सिंह को डीसीपी आउटर, अनंत मित्तल को डीसीपी साउथ और शोभित डी सक्सेना को डीसीपी ट्रैफिक बनाया गया है.
भारत रेड्डी को डीसीपी रेलवे (मेट्रो का अतिरिक्त प्रभार), रोहित राजबीर सिंह को डीसीपी सेंट्रल, संदीप गुप्ता को डीसीपी ट्रैफिक, विनीत कुमार को डीसीपी टेक एंड पीआई, सुधांशु वर्मा को डीसीपी सिक्योरिटी (पीएम), निहारिका भट्ट को एडिशनल डीसीपी द्वारका, नेहा यादव को डीसीपी पीएमएमसी और सुमित कुमार झा को डीसीपी सीपी सचिवालय (क्राइम) बनाया गया है.
सचिन कुमार सिंघल को एडिशनल डीसीपी वेस्ट, नारा चैतन्य को डीसीपी स्पेशल सेल, श्रृष्टि पांडेय को एडिशनल डीसीपी ईस्ट, अनीश रॉय को डीसीपी आईएफएसओ (लाइसेंसिंग का अतिरिक्त प्रभार), विष्णु कुमार को एडिशनल डीसीपी आउटर, ऐश्वर्या सिंह को एडिशनल डीसीपी साउथ, ईशा सिंह को एडिशनल डीसीपी नॉर्थ, सुलेखा जगर्वार को एडिशनल डीसीपी रोहिणी (प्रमोशन पर) और प्रवीण कुमार त्रिपाठी को डीसीपी स्पेशल सेल नियुक्त किया गया है।
आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें:

