ETV Bharat / state

मुसाफिरखाना SDM विवाद पर अमेठी DM का एक्शन, आरोपों की जांच के लिए गठित कमेटी को 30 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

अमेठी में मुसाफिरखाना एसडीएम विवाद पर जिलाधिकारी ने जांच के लिए 3 सदस्यीय टीम गठित कर दी है. ये कमेटी एक महीने में रिपोर्ट सौंपेगी.

Musafirkhana SDM CONTROVERSY
मुसाफिरखाना SDM विवाद पर अमेठी DM ने आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित की. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 10, 2026 at 12:56 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

अमेठी: अमेठी जिले की मुसाफिरखाना तहसील में तैनात उपजिलाधिकारी अभिनव कन्नौजिया के खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच अब औपचारिक रूप से शुरू हो गई है. जिलाधिकारी संजय चौहान ने शुक्रवार को तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया है. यह समिति एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

जिलाधिकारी अमेठी संजय चौहान ने मुसाफिरखाना एसडीएम और अधिवक्ताओं के बीच चल रहे विवाद की जांच के लिए शुक्रवार को तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है. यह जांच कमेटी एक माह के भीतर अधिवक्ताओं द्वारा एसडीएम के ऊपर लगाए गए आरोपों की जांच कर जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी.

गौर करें कि अधिवक्ताओं ने एसडीएम अभिनव कनौजिया के ऊपर अधिवक्ताओं से अभद्रता भ्रष्टाचार सहित तमाम गंभीर आरोप लगाते हुए 5 जनवरी को कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को एसडीएम अभिनव कन्नौजिया के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए ज्ञापन दिया था.

अधिवक्ताओं ने ज्ञापन देकर राष्ट्रपति के पुतला दहन का किया ऐलान

अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में लिखा है कि आपके कार्य व्यवहार एवं न्यायिक कार्य प्रणाली से हम सभी अधिवक्ता संतुष्टीकरण द्वारा आपके विरुद्ध 30 दिसम्बर 2025 से अनवरत सामूहिक प्रदर्शन कर रहे हैं. आपके स्थानान्तरण एवं निलम्बन के आदेश से अधिक समय बीत जाने के बावजूद समाधान दिवस स्थगित तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से दिनांक 5 जनवरी को तथा अधिवक्ता संघ संतुष्टीकरण द्वारा एवं दिनांक 6 जनवरी को जिलाधिकारी अमेठी के समक्ष उपस्थित होकर 22 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया था.

इस पर आज तक जिलाधिकारी द्वारा आपके विरुद्ध आपराधिक कार्यवाही के लिये कोई ठोस कदम उठाकर अधिवक्ता संघ संतुष्टीकरण के अपने सर्वसम्मत प्रस्ताव के द्वारा 15 जनवरी को समय 11 बजे से 5 बजे तक कलेक्ट्रेट भर में अधिवक्ताओं का अधिवक्ता भवन में उपस्थित रहने के लिए आह्वान किया गया है. इस दौरान अधिवक्ताओं ने पुतला दहन की मांग की है.

आरपार की लड़ाई के मूड में अधिवक्ता

अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश ने बताया कि "मुसाफिरखाना में तैनात एसडीएम पर रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं. वो हमारे अधिवक्ताओं के साथ बदसलूकी करते है. जब इनका विरोध किया जाता है, तो वह महिला लेखपाल को आगे कर देते हैं. इसके पूर्व भी इनकी तैनाती यहां दो बार की गई. दोनों बार इनकी कार्य प्रणाली से इनको यहां से हटना पड़ा था, फिर इन्हें तीसरी बार मुसाफिरखाना तहसील में भेज दिया गया है."

उन्होंने सवाल करते हुए कहाकि, "आखिर क्या मजबूरी है प्रशासन के पास, जो इन्हीं को यहां भेजते हैं. उन्होंने कहाकि अधिवक्ता संघ इस मामले को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ेगा, जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हम लोगों का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा."

अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर लगाया करप्शन का आरोप

आपको बता दें कि उप जिलाधिकारी मुसाफिरखाना अभिनव कनौजिया के ऊपर भ्रष्टाचार जैसे कई आरोप लगाते हुए वकीलों ने प्रदर्शन किया था. इसी को लेकर अधिवक्ता बीते कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. अधिवक्ता कई दिनों कार्य बहिष्कार भी किए हुए हैं. अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के दौरान कई बार राजस्व कर्मचारियों के बीच टकराव भी देखने को मिली है. अधिवक्ता और राजस्व कर्मचारी एक दूसरे के ऊपर निजी हमले भी करते दिखाई दिए हैं.

ये भी पढ़ें - अमेठी में 24 घंटे से तांत्रिक के सिर की तलाश कर रही पुलिस, गुरुवार सुबह मिली थी लाश, अब सामने आई ये बड़ी बात