ETV Bharat / state

हरियाणा के करनाल में बड़ा हादसा, अनियंत्रित स्कॉर्पियो जोहड़ में गिरी

हरियाणा के करनाल में बड़ा हादसा हुआ है. यहां पर अनियंत्रित स्कॉर्पियो जोहड़ में गिर गई है.

Etv Bharat
हरियाणा के करनाल में जोहड़ में गिरी स्कॉर्पियो (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 17, 2026 at 8:57 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

करनाल : हरियाणा के करनाल में बड़ा हादसा हुआ है. अनियंत्रित स्कॉर्पियो जोहड़ में गिर गई जिसके बाद ग्रामीणों की तत्परता से युवक सुरक्षित निकल सके.

जोहड़ में गिरी स्कॉर्पियो : करनाल के सटोंडी गांव में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब करनाल से मूनक की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने जोहड़ में जा गिरी. रात का समय होने के कारण दृश्य और भी भयावह था, लेकिन गाड़ी में सवार दोनों युवकों ने हिम्मत नहीं हारी.

Major accident in Karnal Uncontrolled Scorpio falls into a pond
हरियाणा के करनाल में बड़ा हादसा (Etv Bharat)

जान बचाने की जद्दोजहद : जोहड़ में फंसने के बाद दोनों युवक शीशा तोड़कर किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और कुछ ही देर में दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. राहत की बात ये रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई.

Major accident in Karnal Uncontrolled Scorpio falls into a pond
अनियंत्रित स्कॉर्पियो जोहड़ में गिरी (Etv Bharat)

अगली सुबह चला रेस्क्यू अभियान : घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ गोताखोर प्रगट सिंह मौके पर पहुंचे. गाड़ी चालक के एक मित्र ने हाइड्रा मशीन बुलवाई, जिसके बाद जोहड़ से स्कॉर्पियो को निकालने का प्रयास शुरू हुआ. कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार वाहन को बाहर निकाल लिया गया.

Major accident in Karnal Uncontrolled Scorpio falls into a pond
स्कॉर्पियो को निकालते लोग (Etv Bharat)

गांव की एकजुटता बनी मिसाल : गाड़ी निकालने के दौरान पूरा गांव मौके पर मौजूद रहा. ग्रामीणों और गोताखोरों की संयुक्त कोशिशों से रेस्क्यू सफल रहा. फिलहाल स्कॉर्पियो में सवार सभी युवक सुरक्षित हैं और उनके परिजन भी राहत की सांस ले रहे हैं.

Major accident in Karnal Uncontrolled Scorpio falls into a pond
मौके पर मौजूद क्रेन (Etv Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर से फरार दो पाकिस्तानी नागरिक अंबाला में पकड़े गए, यूपी के रास्ते नेपाल भागने वाले थे

ये भी पढ़ें : सोनीपत में जिम से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

ये भी पढ़ें : पंचकूला में युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, HPSC घेराव के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की, हिरासत में लिए गए सांसद