ETV Bharat / state

चूरू में चढ़ाई से लुढ़का बेकाबू ट्रक, अफरातफरी और हड़कंप, देखिए वीडियो

सड़क पर काल बनकर लुढ़के ट्रक से राहगीरों की जान आई सांसत में. गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई.

Truck stopped after hitting a pole.
पोल से टकराकर रूका ट्रक (ETV Bharat Churu)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : July 3, 2026 at 10:14 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

चूरू: शहर में भालेरी रोड पर आपणी योजना स्थित कलेक्टर कार्यालय के समीप सड़क पर ढलान में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ट्रक पीछे लुढ़कने लगा. इससे आसपास के राहगीरों एवं वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई. गनीमत रहा कि ट्रक एक पोल से टकराकर रूक गया वरना बड़ा हादसा हो जाता है. जनहानि नहीं होने पर लोगों ने राहत की सांस ली. भालेरी रोड पर ब्लैक स्पॉट बन चुका इस हादसे स्थल की भयावह तस्वीरें पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

प्रत्यक्षदर्शी नीरज सैन ने बताया एक बारह चक्का ट्रक सड़क की ज्यादा चढ़ाई पर चढ़ते समय असंतुलित हो गया. इसके बाद ट्रक पीछे की ओर लुढ़कते हुए पास के एक शोरूम की पार्किंग में जा घुसा. इससे सड़क पर अपनी धुन में चल रहे राहगीरों की जान अचानक हलक में अटक गई. कुछ सेकेंड में राहगीर संभलकर किनारे नहीं होते तो बड़ा हादसा हो जाता.

चढ़ाई से लुढ़का बेकाबू ट्रक (सीसीटीवी)

पढ़ें:सवारियों से भरी रोडवेज बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला

पोल से टकराकर रूका: प्रत्यक्षदर्शी नीरज ने बताया कि घटना के समय वहां कई लोग मौजूद थे, लेकिन समय रहते सभी सतर्क होकर सुरक्षित स्थान की और चले गए. ट्रक शोरूम परिसर में घुसने के बाद एक बड़े पोल से टकराकर रुक गया. यदि पोल बीच में नहीं आता या ट्रक पूरी तरह से लोडेड होता तो बड़ा हादसा हो सकता था. घटना में शोरूम की पार्किंग में बने टीनशेड को नुकसान पहुंचा.

शोरूम के पार्किंग शेड को नुकसान: शोरूम संचालक अर्जुन प्रजापत ने बताया कि पार्किंग शेड को क्षति पहुंची है. लेकिन यदि ट्रक अधिक भार से लदा होता या वहां लोग मौजूद रहते तो गंभीर जनहानि हो सकती थी. स्थानीय लोगों ने कहा कि इस स्थान पर सड़क की अत्यधिक ऊंचाई और असंतुलित रोड लेवल के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. उनका आरोप है कि सड़क का स्तर वैज्ञानिक तरीके से नहीं बनाए जाने के कारण भारी वाहन चढ़ाई पर संतुलन खो देते हैं. इससे हादसों का खतरा लगातार बना रहता है.

पढ़ें: मुंबई-नासिक हाईवे पर BJP सांसद लुंबाराम की लग्जरी कार में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

सड़क कटाई की मांग: क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की कि इस स्थान का तकनीकी निरीक्षण कर सड़क की ऊंचाई एवं ढाल का स्थायी समाधान किया जाए. उनका कहना है कि जब तक सड़क की कटाई कर इसे समतल नहीं किया जाएगा, तब तक ऐसे हादसों की आशंका बनी रहेगी. आसपास के लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार किए बिना तत्काल प्रभाव से आवश्यक सुधार कार्य कराए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके.

पढ़ें: उदयपुर: पटेल सर्कल के पास पेट्रोल पंप के बाहर खड़े वाहनों में भीषण आग, बड़ा हादसा टला