ETV Bharat / state

हाईकोर्ट की जयपुर-जोधपुर बेंच एवं अजमेर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मुख्य पीठ को पहली बार

धमकी के बाद एक घंटे टाली सुनवाई. परिसर के चप्पे चप्पे की जांच की गई.

Security personnel inspecting the High Court
हाईकोर्ट की जांच करते हुए सुरक्षाकर्मी (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 6, 2026 at 1:12 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर/जोधपुर/अजमेर : राजस्थान हाईकोर्ट के जयपुर और जोधपुर परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बम धमाके को लेकर मिले ई-मेल के बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी देकर दोनों जगह पूरे हाईकोर्ट परिसर को खाली कराया गया. एक घंटे सुनवाई टाल दी गई. जयपुर में पिछले साल दिसंबर में लगातार 4 दिन धमकी भरे मेल मिले थे. उधर, अजमेर के नए जिला न्यायालय भवन को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली.

जयपुर हाईकोर्ट चौकी प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि बम की सूचना मिलते ही पुलिस के बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की ओर से पूरे हाईकोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच की गई. हाईकोर्ट के मुख्य परिसर से न्यायिक कर्मचारियों, अधिवक्ताओं व पक्षकारों को बाहर निकाला गया. किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए फायर बिग्रेड और एंबुलेंस तैनात की गई.

हाईकोर्ट के दोनों परिसरों को बम की धमकी (ETV Bharat Jodhpur)

पढ़ें:एक बार फिर हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, 8 दिन में पांचवी बार, जांच में कुछ नहीं मिला

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा का कहना है कि हाईकोर्ट में सुरक्षा के माकूल इंतजाम हैं, लेकिन यहां अब तक 7 बार बम से उड़ाने के मेल मिल चुके हैं. जांच एजेंसियां अभी तक यह पता नहीं कर पाई कि मेल कहां से आया. हर बार मेल मिलने के बाद मुकदमों की सुनवाई बीच में रोकनी पड़ती है. कोर्ट परिसर खाली करा लिया जाता है. इससे भय का माहौल पैदा होता है और सुनवाई भी प्रभावित होती है.

पहले भी मिल चुकी धमकी: जयपुर हाईकोर्ट प्रशासन को गत वर्ष 31 अक्टूबर को बम विस्फोट की पहली धमकी मिली थी. इसके बाद 5 दिसंबर को दूसरी धमकी दी गई. 8 दिसंबर से लगातार चार दिन तक बम ब्लास्ट को लेकर हाईकोर्ट प्रशासन को मेल भेजे गए. हर बार बम की सूचना पर की मशक्कत हो जाती है, हालांकि राहत की बात है कि हर बार जांच में कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

Security forces at Jodhpur High Court
जोधपुर हाईकोर्ट में सुरक्षा बल (ETV Bharat Jodhpur)

पढ़ें: Bomb Threat : हाईकोर्ट को लगातार चौथे दिन मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच एजेंसियों पर भड़के वकील

मुख्य पीठ को धमकी मिली तो सीजे को दी सूचना: उधर, जोधपुर स्थित उच्च न्यायालय के मुख्य पीठ को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली. कोर्ट के रजिस्टार प्रशासन को धमकी का मेल मिला. इसकी जानकारी मुख्य न्यायाधीश को दी गई और प्रशासन को सूचित किया. इसके तुरंत बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता झालामंड स्थित न्यू हाईकोर्ट परिसर पहुंचा. हाईकोर्ट को खाली कराया. पूरे परिसर की पड़ताल की गई. न्यायाधीश , अधिवक्ता और स्टाफ न्यायालय से बाहर निकल गए.

पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे. ATS टीम भी आई. सभी एजेंसीज ने मिलकर पूरे परिसर की छानबीन की. अधिवक्ता गोकुलेश बोहरा ने बताया कि शुक्रवार को सभी न्यायालय में नियमित समय शुरू हो चुकी थी कि करीब 11:00 बजे सिक्योरिटी थ्रेट के चलते कार्यवाही बंद करने का नोटिस जारी किया गया. हाई कोर्ट रजिस्टार के नोटिस के बाद सभी अधिवक्ता और स्टाफ परिषद से बाहर आ गए. सभी न्यायाधीश वहां से निकल गए. जोधपुर पुलिस के बम निरोधक दस्ते एवं एटीएस टीम ने जांच की. एडीसीपी नीरज शर्मा ने बताया कि हाइकोर्ट परिसर में बम की जानकारी पर परिसर की पड़ताल की जा रही है. एसीपी छवि शर्मा ने बताया कि सिक्योरटी से जुड़ा कम्युनिकेशन मिला है. जोधपुर हाईकोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी पहली बार मिली है. जोधपुर कलेक्ट्रेट को भी उड़ाने की धमकी मिल चुकी है.

पढ़ें:जयपुर हाईकोर्ट में लगातार तीसरे दिन धमकी का 'बम', डेढ़ माह में पांचवीं बार

अजमेर कोर्ट में 13 आरडीएक्स की सूचना से हड़कंप: उधर, अजमेर के संभागीय आयुक्त को मिले मेल पर अजमेर जिला कोर्ट परिसर में 13 आरडीएक्स लगे होने की सूचना थी. इससे हड़कंप मच गया. सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंची. पक्षकारों और कार्मिकों को बाहर निकाला. जिला कलेक्ट्रेट को चार बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. अब अजमेर जिला न्यायालय के नए भवन को धमकी दी गई. इसकी सूचना एसपी वंदिता राणा को दी गई.

Search at Ajmer court
अजमेर कोर्ट में तलाशी (ETV Bharat Ajmer)

जांच में नहीं मिला विस्फोटक: अजमेर नॉर्थ सीओ शिवम शर्मा ने बताया, नए कोर्ट परिसर में विस्फोटक सामग्री लगाने की सूचना मिली. पुलिस का नॉर्थ सर्कल, सीआईडी जोन, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, दमकल विभाग, बम निरोधक दस्ता और डॉग डॉग स्क्वायड की टीम भेजी. इन्होंने पांचों फ्लोर और गवर्नमेंट एरिया को पूरी तरह जांचा. किसी भी तरह संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई. पता लगा रहे हैं कि मेल किसने भेजा. पूर्व में मिली धमकियों की पड़ताल जारी है. यह साइबर संबंधी अपराध है. इनसे संबंधित जानकारी जुटा रहे हैं. 5 मंजिला भवन के कोने कोने और बेसमेंट पार्किंग की भी जांच की. हालांकि कोई विस्फोटक नहीं मिला. डेढ़ घंटे एजेंसियों ने पूरा परिसर खंगाला. सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

पढ़ें:धौलपुर और अजमेर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए परिसर, की सघन जांच

अजमेर जिला बार एसोसिएशन के सचिव रूपेंद्र परिहार ने बताया कि चार दिन से वकील कार्य बहिष्कार कर नए कोर्ट परिसर के बाहर धरना दे रहे हैं. शुक्रवार को वकील हनुमान चालीसा पाठ कर रहे थे. तभी डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता अंदर घुसा तब धमकी का पता चला. परिहार ने कहा कि इससे पहले भी चार बार कलेक्ट्रेट उड़ाने की धमकी मिल चुकी, लेकिन सुरक्षा एजेंसी अज्ञात बदमाशों को पकड़ नहीं पाई.एजेंसियों को तुरंत धमकी देने वाले व्यक्ति को पकड़ना चाहिए.