ETV Bharat / state

उधम सिंह नगर में वनकर्मियों पर फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 12 बोर बंदूक भी बरामद

उधम सिंह नगर के बरहैंनी क्षेत्र में वनकर्मियों पर फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी 12 बोर की बंदूक के साथ गिरफ्तार, फरार की तलाश जारी

firing on forest officials
वनकर्मियों पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार (फोटो सोर्स- Police)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 19, 2026 at 7:44 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के बाजपुर कोतवाली के बरहैंनी वन क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटान के दौरान वन विभाग की टीम पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल 12 बोर की बंदूक भी बरामद कर ली गई है. पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

दरअसल, बाजपुर कोतवाली क्षेत्र के बरहैंनी वन क्षेत्र में 14 फरवरी की रात अवैध लकड़ी कटान के दौरान वन विभाग की टीम पर जानलेवा फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी दलजीत सिंह उर्फ डल्लू निवासी हरसान, बरहैंनी को 18 फरवरी की देर रात गिरफ्तार कर लिया. जिसके पास से 12 बोर की बंदूक भी मिली है. इसी बंदूक से उसने वनकर्मियों पर फायरिंग की थी.

वनकर्मियों पर फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार (वीडियो सोर्स- Police)

असलहे और पेड़ काटने के उपकरण के साथ भागा था आरोपी: पुलिस के मुताबिक, बीती 17 फरवरी को वन दरोगा ठाकुर दत्त ध्यानी ने कोतवाली बाजपुर में एक तहरीर दी थी. जिसमें उन्होंने बताया था कि 14 फरवरी की रात गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि दलजीत सिंह अपने साथियों के साथ अवैध असलहों और पेड़ काटने के उपकरणों के साथ जंगल की ओर गया है.

सूचना पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने तड़के करीब 5:45 बजे अस्कोट गांव के संपर्क मार्ग पर पांच बाइकों को देखा, जिन पर खैर की लकड़ी लदी हुई थी. जब वन कर्मियों ने बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो वे घबरा गए और उसकी बाइकें गिर गईं. इसी दौरान आरोपियों ने वन विभाग की टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

firing on forest officials
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (फोटो सोर्स- Police)

मुख्य आरोपी दलजीत सिंह गिरफ्तार: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई. पुलिस ने सघन जांच और मुखबरी के बाद मुख्य आरोपी दलजीत सिंह को दबोच लिया.

पूछताछ में आरोपी ने फायरिंग की बात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने घटना में इस्तेमाल बंदूक जंगल में छिपा दी थी. उसकी निशानदेही पर हरसान–कपकोट मार्ग के पास झाड़ियों से 12 बोर की बंदूक बरामद कर ली गई है. गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है. साथ ही पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

ये भी पढ़ें-