ETV Bharat / state

महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवालय का श्रृंगार, लाइटों और फूलों से सजा है हाथीखाना कैलाश मंदिर

महाशिवरात्रि के पर्व पर अंबाला में हाथीखाना कैलाश मंदिर श्रद्धालुओं के लिए सजाया जा चुका है.

अंबाला में हाथीखाना कैलाश मंदिर
अंबाला में हाथीखाना कैलाश मंदिर (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 14, 2026 at 3:20 PM IST

|

Updated : February 14, 2026 at 4:08 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अंबाला: कल यानी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है. शिवभक्त शिवालयों में सुबह से ही मंदिर पहुंच जाते हैं. शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए लाइनों में खड़े होते हैं. कल की महाशिवरात्रि के लिए अंबाला का ऐतिहासिक हाथीखाना कैलाश मंदिर श्रद्धालुओं के लिए सजाया गया है. लाइटों और फूलों से शिवालय का श्रृंगार किया गया है. किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो, इसके लिए सारी व्यवस्था की गई है. श्रद्धालुओं का कहना है कि "वे इस मंदिर में कई सालों से मंदिर में आ रहे हैं. यहां पर हर मनोकामना पूरी होती है".

सालों पुराना है मंदिर: वहीं, मंदिर के महंत का कहना है कि "यह मंदिर 1844 का बना है. यहां पर कल महाशिवरात्रि की पूरी तैयारी कर ली गई है. इस मंदिर की बहुत सी मान्यता है, श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होती है. महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिर में पहले से तैयारियां की गई जा चुकी हैं. श्रद्धालु इस मंदिर में काफी समय से आ रहे हैं. शिवरात्रि पर इस मंदिर का विशेष महत्व है".

लाइटों और फूलों से सजा हाथीखाना कैलाश मंदिर (Etv Bharat)

श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी रखा गया ख्याल: मंदिर के महंत मोहनदास का कहना है कि "मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी हो गई है. लोग सुबह से ही लाइनों में खड़े हो जाते हैं. कल यहां पूजा के साथ-साथ भंडारे का भी आयोजन है. इस मंदिर में सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. किसी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है".

ये भी पढ़ें: Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि कब मनाई जाएगी! जानिए महत्व, शुभ मुहूर्त एवं योग

ये भी पढ़ें: रेवाड़ी में शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, हरिद्वार से जल लेकर रुद्राभिषेक करने पहुंचे कांवड़िए, लगाए भोलेनाथ के जयकारे

Last Updated : February 14, 2026 at 4:08 PM IST