ETV Bharat / state

500 पंडित, विदेशी फूल, गंगोत्री का ब्रह्म कमल, जानिए क्यों इतनी खास है यहां की शिवरात्रि

महाशिवरात्रि पर 500 पंडित सुबह 4 बजे से रात्रि तक शिव पूजा और तांडव स्त्रोम करेंगे, जानिए इस खास शिव मंदिर की कहानी

manokamna shiva temple
Etv Bharat (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 14, 2026 at 5:51 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

बेतिया: पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया का ऐतिहासिक मनोकामना शिव मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी पूरी कर ली गई है. देशभर से महाशिवरात्रि पर अयोध्या, काशी, प्रयागराज और उज्जैन से 500 विद्वान पंडित बुलाये गए हैं. सागर पोखरा स्थित शिव मंदिर में सुबह 4 बजे से रात्रि तक पूजा पाठ व शिव तांडव स्त्रोम करेंगे

गंगोत्री से मंगाए गये हैं ब्रह्म कमल : पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में सागर पोखरा के पास एक ऐसा ऐतिहासिक शिव मंदिर है, यहां महाशिवरात्रि में भगवान भोलेनाथ के श्रृंगार के लिए उत्तराखंड के गंगोत्री से ब्रह्म कमल मांगे गए हैं. हर चार घंटे पर शिवरात्रि में चार बार अभिषेक और चार बार श्रृंगार किया जायेगा.

देखें यह रिपोर्ट (ETV Bharat)

विदेशी फूलों से श्रृंगार : ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड और न्यूजीलैंड, कोलकाता, बैंगलोर से मंगाए गए कमल, गुलाब के फूल, रुद्राक्ष और भस्म से भगवान शिव शंकर का श्रृंगार किया जायेगा. महाशिवरात्रि के दिन मुंबई से कुणाल मिश्रा, पायल मुखर्जी के साथ देश के अलग- अलग कोने से सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कलाकार प्रस्तुती देंगे.

शिव मंदिर के मुख्य पुजारी प्रवेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ''महाशिवरात्रि की पूरी तैयारी कर ली गई है. सुबह से ही पूजा की शुरुआत हो जाती है. महाशिवरात्रि में पूजा के लिए देश के कोने-कोने से 500 विद्वान पंडित बुलाए गए हैं, जो पूजा- पाठ करेंगे. लाखों की संख्या में शिवभक्त यहां पहुंचते हैं.''

manokamna shiva temple
मनोकामना शिव मंदिर (ETV Bharat)

मंदिर पूजा समिति के कार्यकर्ता केवल तिवारी व अमित मिश्रा ने बताया कि इस बार मंदिर का मुख्य गेट तिरुपति बालाजी के तर्ज पर बनाया गया है. जो अपने आप में अद्भुत है. मंदिर के चारों तरफ लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, जो महाशिवरात्रि की रात में एक अद्भुत नजारा दिखेगा. सुबह से मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगती है. श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंच जाते हैं.

"लंबी-लंबी कतारे देखकर पूजा समिति के द्वारा समुचित व्यवस्था की जाती है। एक हजार से ज्यादा पूजा समिति के कार्यकर्ता होते हैं जो मंदिर में आए श्रद्धालुओं पर विशेष ध्यान रखते हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो. मंदिर परिसर के चारों तरफ और शहर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि महाशिवरात्रि में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो और श्रद्धालुओं की आराम से पूजा हो पाए.'' - अमित मिश्रा, पूजा समिति के कार्यकर्ता

manokamna shiva temple
क्यों खास है यहां की शिवरात्रि (ETV Bharat)

वहीं मंदिर पूजा समिति के मुताबिक, सुबह 9 बजे से रात्रि 12 बजे तक भंडारे की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि जो श्रद्धालु मंदिर में आए वह भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें. महाशिवरात्रि के दिन एक लाख से ज्यादा लोग भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हैं.

हर साल महाशिवरात्रि के मौके पर तीन लाख से अधिक शिव भक्त शिव बरात में शामिल होते हैं. पूरा शहर शिव भक्तों से उमड़ पड़ता है. शिव की बारात में घोड़े हाथी और सैकड़ों रथ मौजूद रहते हैं. इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के मौके पर भव्य आयोजन किया जा रहा है.

''मंदिर को फुल से भव्य तरीके से सजाया गया है. पूरे शहर में शिव बारात के स्वागत में दो लाख से अधिक दीप जलाये जायेंगे. महाशिवरात्रि के मौके पर बरात में शामिल होने बिहार सहित नेपाल, यूपी, मुंबई, दिल्ली, झारखण्ड, बंगाल से शिवभक्त शामिल होते हैं.'' - केवल तिवारी, पूजा समिति के कार्यकर्ता

ये भी पढ़ें : 19 शिवालय, एक शिवालया और 400 संन्यासियों का शिवलिंग.. हैरान ना हों ये बिहार के बोधगया में है

ये भी पढ़ें : देशभर में मनाया जा रहा है महाशिवरात्रि का पावन पर्व, 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजे शिवालय

ये भी पढ़ें : बाबा गरीब नाथ धाम में लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, महाशिवरात्रि पर निकाली गई शिव बारात

ये भी पढ़ें : महाशिवरात्रि के दिन होता है बाबा गरीब नाथ का विवाह, सालों से निकली जा रही शिव की बारात