महाशिवरात्रि में राशि अनुसार भगवान शिव का करें अभिषेक, दूर होगी परेशानी, पूरी होंगी मनोकामनाएं
ज्योतिष और वास्तुविद के जानकार पंडित प्रियाशरण त्रिपाठी बता रहे हैं पूजा विधि.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : February 13, 2026 at 9:50 AM IST
रायपुर: रविवार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. संध्या के समय गोधूलि से पूजा प्रारंभ होगी. सूर्य कुंभ राशि में और चंद्रमा मकर राशि में होंगे अपनी 7वीं राशि के स्थान पर होंगे. ऐसी स्थिति में सूर्य और चंद्रमा की चरम स्थिति होती है.
मान्यता है कि इस दिन सृष्टि का प्रारंभ हुआ था. भगवान शिवलिंग के स्वरूप प्रकट हुए. ज्योतिष के नजरिए से महाशिवरात्रि का दिन सभी के लिए महत्वपूर्ण होता है. साल भर की परेशानी दूर हो और जातक की मनोकामनाएं पूर्ण हो इसके लिए विभिन्न राशि वालों को महाशिवरात्रि की पूजा आराधना कैसे और किस विधि से करनी चाहिए. बता रहे हैं ज्योतिष एवं वास्तुविद पंडित प्रिया शरण त्रिपाठी जी.
मेष राशि का स्वामी मंगल होता है. मेष राशि वाले जातक को संध्या के समय, जब भगवान शिव का अभिषेक करें तो अभिषेक वाले द्रव्य में लाल चंदन को घिसकर ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए, भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए. कम से कम एक माला ॐ अंग अंगकाराय नमः मंत्र का जाप करें. मसूर और गुड़ का दान करें. ऐसा करने से मेष राशि वाले जातक की परिस्थितिया बेहतर होगी.
वृषभ राशि
वृषभ राशि का स्वामी शुक्र होता है. शुक्र से भौतिक सुख और दांपत्य जीवन का सुख मिलता है. वृषभ राशि वाले जातक को भगवान शिव की पूजा करते समय दूध में मिश्री गंगाजल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें. अभिषेक करते समय ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. इसके साथ ही ओम शुक्र शुक्राय नमः मंत्र का भी जाप करें. एक माला जाप जरूर करें. थोड़ा मिश्री का दान करें. इस राशि वाले जातक के लिए काफी फायदेमंद रहेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि का स्वामी बुध होता है. बुध को नर्वस सिस्टम की लीडिंग के रूप में देखा जाता है. शिवजी का अभिषेक करते समय दूध या जल में थोड़ा सा दूर्वा मिलाकर अभिषेक करें. इसके साथ ही ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए अभिषेक करें. ओम बुध बुधाय नमः मंत्र का एक माला जाप करें. उसके बाद जब अभिषेक का क्रम पूरा हो जाए तो हरी मूंग का दान करें. जिससे मिथुन राशि वालों को फायदा मिलेगा. यदि गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करते हैं. इससे बहुत फायदा मिथुन राशि वालों को मिल सकता है.
कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है. चंद्रमा का आधिपत्य मन पर होता है. इस राशि वाले जातक को भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए. अभिषेक करते समय दूध और जल के साथ गंगाजल मिलकर सफेद चंदन और सफेद फूलों के साथ अभिषेक करें. भगवान शिव का अभिषेक करने के बाद चंद्रमा के मंत्र ओम सोम सोमाय नमः के मंत्र का जाप करें. चावल या खीर का दान भी कर सकते हैं.
सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी सूर्य होते हैं. महाशिवरात्रि के दिन सिंह राशि वाले जातक को दूध में गन्ने का रस मिलाकर या फिर गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें. इसके साथ ही इन्हें गुड और गेहूं का दान करना चाहिए. ओम घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए.
कन्या राशि
कन्या राशि का स्वामी बुध होता है. कन्या राशि वाले जातक को महाशिवरात्रि के दिन बुध की शांति के लिए हरी मूंग का दान करना चाहिए. भगवान शिव के समीप बैठकर ओम बुध बुधाय नमः मंत्र के जाप करने चाहिए. दूध या जल में शहद मिलाकर लाल फूल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए.
तुला राशि
तुला राशि का स्वामी शुक्र होता है. राशि वालों को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का अभिषेक इत्र से करना चाहिए. केवड़े के इत्र में चंदन मिलाकर अभिषेक किया जा सकता है. इसके साथ ही चावल और मिश्री से भी अभिषेक कर सकते हैं. ऐसा करने से ग्रहों की परेशानियां दूर होगी.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल और केतु होता है. वृश्चिक राशि वालों को महाशिवरात्रि के दिन काला तिल गुड़ और गंगाजल के साथ भगवान शिव का अभिषेक करें. इसके साथ ही ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. इसके साथ ही ॐ अंग अंगकाराय मंत्र का जाप करें. इसके साथ ही चांदी की गाय बनाकर इसे किसी ब्राह्मण को दान में दें. इसके साथ ही काले तिल का दान करें तो आपको फायदा होगा.
धनु राशि
धनु राशि का स्वामी गुरु होता है. केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें. उसके साथ ही पंचामृत दूध या जल से केसर और हल्दी मिलाकर अभिषेक करें. ओम नमः शिवाय मंत्र का पांच माला जाप करें. हल्दी और गेहूं का दान करें.
मकर राशि
मकर राशि का स्वामी शनि होता है. मकर राशि वालों को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करते समय या अभिषेक करते समय काले तिल और कुशा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें. इसके साथ ही ओम नमः शिवाय मंत्र का कम से कम 7 माला जाप करें. एक माला ओम सम शनिश्चराय नमः मंत्र का जाप करें. कंबल काले तिल और जूता का दान करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि का स्वामी शनि होता है. कुंभ राशि वाले जातक को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का अभिषेक करना है, तो उन्हें अभिषेक के द्रव्य में नारियल के जल को मिलाकर अभिषेक करें. इसमें केसर भी मिलाया जा सकता है. इसके साथ ही राहु शनि और शिव के मंत्र का जाप करना चाहिए. शनि की प्रियता के लिए इस राशि वाले जातक को काले तिल काले कंबल काली चीजों का दान करें.
मीन राशि
मीन राशि का स्वामी गुरु होता है. मीन राशि वाले जातक को महाशिवरात्रि के दिन उसके लिए शनि और गुरु का उपाय करना चाहिए. मीन राशि वाले जातक को भगवान शिव का पंचामृत से प्रकट करना चाहिए. जिसमें दूध दही घी शहद मिलाकर अभिषेक करें. इसके साथ ही हल्दी और केसर के साथ ही दुर्वा मिला लें. पांच माला ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए.
नोट - यहां दी गई सभी जानकारी ज्योतिष एवं वास्तुविद के जानकार पंडित प्रियाशरण त्रिपाठी की ओर से दी गई है.
127 जांचों के लिए नहीं देने होंगे मरीजों को पैसे, यहां बहाल हो गई है बेस्ट मेडिकल सुविधा
चोरों की लग गई लाइन, 21 तक पहुंची गिनती, बाइकर्स गैंग का खत्म हुआ आतंक
रायपुर में चल रहा था ऑनलाइन गैंबलिंग का काला कारोबार, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने दी दबिश

