ETV Bharat / state

नूंह के नल्हड़ेश्वर मंदिर पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी, जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

सीएम नायब सिंह सैनी ने नल्हड़ेश्वर मंदिर नूंह में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी.

Nalhadeshwar Temple Nuh
नल्हड़ेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करते सीएम नायब सिंह सैनी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 15, 2026 at 2:15 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नूंहः महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नूंह स्थित नल्हड़ेश्वर मंदिर में पहुंचकर शिवलिंग पर विधि-विधान से जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई भी दी. पूजा-अर्चना के बाद सीएम ने मंदिर परिसर में प्रसाद भी ग्रहण किया. दूसरी ओर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है.

'हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो': मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि "महाशिवरात्रि का पर्व आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है. भगवान शिव का आशीर्वाद प्रदेश पर बना रहे और हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो, यही भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है."

नल्हड़ेश्वर मंदिर नूंह में आरती करते सीएम नायब सिंह सैनी (Etv Bharat)

सीएम ने भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने का दिया संदेशः उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए समाज में भाईचारे, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संदेश भी दिया. इस अवसर पर हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन, पूर्व मंत्री हरियाणा कंवर संजय सिंह, जिला परिषद के अध्यक्ष जान मोहम्मद, उपायुक्त अखिल पिलानी, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त दलबीर सिंह फोगाट, जिला अध्यक्ष भाजपा सुरेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा नरेंद्र पटेल, जिला महामंत्री हेमराज शर्मा, नगर पालिका फिरोजपुर झिरका अध्यक्ष मनीष जैन, नगर परिषद नूंह के अध्यक्ष संजय मनोचा, नल्हड़ेश्वर मंदिर के संयोजक जीएस मलिक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

Nalhadeshwar Temple Nuh
नल्हड़ेश्वर मंदिर नूंह पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी (Etv Bharat)
ये भी पढ़ें-पंचकूला के शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ ने पांडवों को दिए थे दर्शन!, 500 साल पुराने मंदिर में आज भी दिखते हैं नाग-नागिन!