ETV Bharat / state

सिरपुर महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने लिया जायजा, बॉलीवुड और छॉलीवुड के कलाकारों से सजेगी शाम

तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 1 फरवरी से 3 फरवरी तक चलेगा. इसे लेकर कलेक्टर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तैयारियों का जायजा लिया.

Sirpur festival 2026 preparations
सिरपुर महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने लिया जायजा (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 9, 2026 at 2:25 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

महासमुंद: जिले की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में होने वाले सिरपुर महोत्सव की तैयारी तेज हो गई है. माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाला तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 01 से 03 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा. महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह जिला प्रशासन की टीम के साथ सिरपुर पहुंचे और आयोजन स्थल सहित कई जगहों का जायजा लिया.

तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 1 फरवरी से 3 फरवरी तक चलेगा (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

निरीक्षण के दौरान अधिकारी रहे मौजूद: निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार और सिरपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ धम्म शील गणवीर भी उपस्थित रहे. कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महोत्सव को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और जनसुविधाओं से युक्त बनाया जाए. उन्होंने कहा कि सिरपुर महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान है, इसलिए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो.

इन सुविधाओं पर दिया गया जोर

  • साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन
  • पेयजल एवं शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था
  • पार्किंग, बिजली और स्ट्रीट लाइट
  • अग्निशमन, एम्बुलेंस और स्वास्थ्य सुविधा
  • मुख्य मंच तक पहुंचने के लिए चौड़े और सुगम मार्ग
  • दर्शकों के लिए उचित बैठक व्यवस्था
Sirpur festival 2026 preparations
कलेक्टर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तैयारियों का जायजा लिया. (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार का अवसर: महोत्सव में विभागीय स्टॉल, स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन स्व-सहायता समूहों के उत्पाद, वन उत्पाद, पर्यटन एवं संस्कृति से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे. स्थानीय कारोबारियों के साथ स्व-सहायता समूहों और कारीगरों को स्टॉल आबंटन में प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा.

सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र: महोत्सव के दौरान बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुतियां, स्थानीय एवं छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही प्रतिदिन महानदी आरती का आयोजन होगा. कार्यक्रम का समय प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगा.

सिरपुर महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान है. आयोजन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और जनसुविधाओं से युक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है.- विनय कुमार लंगेह, कलेक्टर, महासमुंद

प्लास्टिक मुक्त वातावरण के निर्देश: प्रतिदिन कार्यक्रम के बाद कचरा उठाव अनिवार्य किया गया है. प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ महोत्सव बनाने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं. पेयजल टैंकरों का नियमित क्लोरीनेशन और सड़क मरम्मत के साथ अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था करने की बात भी कही गई है.

नियंत्रण कक्ष की होगी स्थापना: कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आयोजन स्थल का विस्तृत ले-आउट जल्द तैयार किया जाए और सभी व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए.

साल में एक बार खुलता है मंदिर, रियासतकालीन परंपरा, ऐतिहासिक मेले में जुटते हैं देवी देवता
धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में पॉलीथिन पर बैन, कलेक्टर-SP ने लगाया झाड़ू, ली गई स्वच्छता की शपथ
जंबूरी की जिम्मेदारी में अपनों से जंग वाली राजनीति,जवाब देने में हांफ रही पार्टियां,विरोधी दल से ज्यादा गूंज रही अपनों के विरोध की आवाज