ETV Bharat / state

19 करोड़ 42 लाख का 38 क्विंटल गांजा नष्ट, महासमुंद पुलिस ने बालाजी प्लांट बेलसोंडा में जलाया

जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में नियमों के तहत गांजे को नष्ट किया गया.

CANNABIS WORTH CRORES BURNT
19 करोड़ 42 लाख का 38 क्विंटल गांजा नष्ट (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : July 2, 2026 at 9:28 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

महासमुंद: नशे के कारोबार पर लगातार एक्शन जारी है. इसी कड़ी में महासमुंद पुलिस ने पिछले चार दिनों में कुल 38 क्विंटल 62 किलो 963 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 19 करोड़ 42 लाख 21 हजार 650 रुपये है, का विधिवत नष्टीकरण किया. जब्त किए गए गांजे को निर्धारित नियमों के तहत नष्ट किया गया. नष्टिकरण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे.

19 करोड़ 42 लाख का 38 क्विंटल गांजा जलाया गया

महासमुंद पुलिस ने बताया कि 2 जुलाई 2026 को विभिन्न थानों में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के 45 प्रकरणों में जब्त 18 क्विंटल 69 किलो 963 ग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 8 करोड़ 95 लाख 43 हजार 150 रुपये है, का नष्टीकरण किया गया. यह कार्रवाई बालाजी प्लांट, बेलसोंडा (महासमुंद) में जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में भौतिक सत्यापन के बाद नियमानुसार की गई.

19 करोड़ 42 लाख का 38 क्विंटल गांजा नष्ट (ETV Bharat)
नष्टीकरण की प्रक्रिया जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक महासमुंद की अध्यक्षता में की गई. इस दौरान समिति के सदस्य जिला आबकारी अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा रक्षित निरीक्षक भी मौजूद रहे.


इन थानों के प्रकरण शामिल

2 जुलाई को नष्ट किए गए गांजे में जिले के विभिन्न थानों के कुल 45 प्रकरण शामिल रहे. इनमें थाना सिंघोड़ा के 4, कोमाखान के 13, बसना के 11, सरायपाली के 8, खल्लारी के 2, महासमुंद के 5 तथा बागबाहरा के 2 प्रकरण शामिल हैं. इनमें वर्ष 2025 के 5 प्रकरण तथा वर्ष 2026 के 40 प्रकरण सम्मिलित हैं.


पहले भी हुई थी बड़ी कार्रवाई

महासमुंद पुलिस द्वारा इससे पहले भी लगातार कार्रवाई करते हुए, 29 जून 2026 को 7 प्रकरणों में जब्त 9 क्विंटल 98 किलो 70 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 5 करोड़ 12 लाख 5 हजार 500 रुपये) का नष्टीकरण किया गया था. इनमें कोमाखान, बसना और सांकरा थानों के प्रकरण शामिल थे. 30 जून 2026 को 33 प्रकरणों में जब्त 9 क्विंटल 95 किलो 30 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 5 करोड़ 34 लाख 73 हजार रुपये) को नष्ट किया गया. इस कार्रवाई में सिंघोड़ा, पटेवा, कोमाखान, बसना, सांकरा, बलौदा, तुमगांव और बागबाहरा थानों के प्रकरण शामिल रहे.


कुल 85 प्रकरणों का हुआ निपटारा

महासमुंद पुलिस के इस विशेष अभियान के तहत अब तक वर्ष 2025 के 15 प्रकरण तथा वर्ष 2026 के 70 प्रकरण, यानी कुल 85 एनडीपीएस प्रकरणों में जब्त 38 क्विंटल 62 किलो 963 ग्राम गांजा का सफलतापूर्वक नष्टीकरण किया जा चुका है. इसकी कुल अनुमानित कीमत 19.42 करोड़ रुपये से अधिक है. महासमुंद पुलिस की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी, सफेमा के तहत संपत्ति हो रही कुर्क

गांजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने जा रही नानी को पत्थर से कुचलकर मारा, गिरफ्तार

नशा विरोधी वीडियो बनाने वाला निकला गांजा तस्कर, जुगनू ब्लॉगर को पुलिस ने भेजा जेल